फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   संन्यासी की सरकार को बदनाम करने का षड्यंत्र: श्रीकांत

संन्यासी की सरकार को बदनाम करने का षड्यंत्र: श्रीकांत

Mon, 12 Jun 2017 11:32 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
संन्यासी की सरकार को बदनाम करने का षड्यंत्र: श्रीकांत
क्रिश्चियन फील्ड में किया कार्यकर्ताओं को संबोधित - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों ने अपराधियों को पाला है। अब वही लोग संन्यासी की सरकार को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रहे हैं। यही कारण है कि अचानक प्रदेश में अपराधों के ग्राफ में एकदम तेजी आई है। ऊर्जा मंत्री सोमवार को यहां गेल कंपनी के तत्वावधान में आयोजित सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए।
विज्ञापन


प्रेसवार्ता में प्रदेश में तेजी से बढ़े अपराध के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने अपराधियों को बढ़ावा दिया है। साथ ही अपराधियों को बचाया भी गया। अब संन्यासी की सरकार उन्हें मांदों से निकाल रही है। थोड़ा समय लगेगा। जो अपराधी पिछले 15 सालों से पलते रहे उन्हें उखाड़ा जा रहा है। 15 साल की गंदगी साफ करने में थोड़ा समय लगेगा। अपराध को नियंत्रित करने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने कहा कि किसानों के ऋण की घोषणा में कोई असमंजस नहीं है। भ्रम फैलाने का कार्य सपा, बसपा और कांग्रेस कर रही है। क्योंकि जनता ने उन्हें नकार दिया है। उन्होंने कहा कि बजट आने पर किसानों को वादे के अनुसार लाभ दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में एक आदर्श तहसील, एक आदर्श ब्लाक और एक आदर्श थाना व आदर्श अस्पताल बनाया जाएगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जिले में बिजली आपूर्ति का ढांचा जर्जर है। इसे सही किया जाएगा। एक हेल्पलाइन नंबर 1912 जारी किया है। साथ ही बिजली अधिकारियों को सुचारु आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed