Agra News: होमगार्ड जवानों का मनाया गया स्थापना दिवस, दी गई निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की सीख
होमगार्डस के मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र में 60 वां स्थापना दिवस मनाया गया। डिप्टी कमांडेंट जनरल पश्चिम परिक्षेत्र संजीव कुमार शुक्ल ने निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की सीख दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होमगार्ड्स पुलिस और जनता के बीच अहम कड़ी हैं। वर्तमान में होमगार्ड थानों से लेकर पीआरवी और यातायात की महत्वपूर्ण ड्यूटी कर रहे हैं। हाल ही में हिमाचल प्रदेश और दिल्ली एमसीडी चुनाव में भी विशेष ड्यूटी की थी। इसके लिए दोनों प्रदेश के पुलिस अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र भी दिया है। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड को ड्यूटी भत्ता से लेकर अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। यह बात मंगलवार को पश्चिम परिक्षेत्र आगरा के डिप्टी कमांडेंट जनरल संजीव कुमार शुक्ल ने कहीं। मौका था मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र में 60 वें स्थापना दिवस समारोह का।
समारोह की शुरुआत डिप्टी कमांडेंट जनरल ने विभागीय ध्वज को ध्वजारोहण कर की। इस दौरान उन्होंने विभाग के सभी वैतनिक व अवैतनिक कार्मिकों को शुभकामना देते हुए विभागीय उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्मिकों और होमगार्ड स्वयंसेवकों को अपने कर्तव्य के प्रति सजग और सतर्क रहने एवं वर्दीधारी संगठन में उत्कृष्ट टर्ननाउट में रहने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली एमसीडी और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में होमगार्ड्स ने विशेष ड्यूटी में अपनी भूमिका निभाई है। होमगार्ड ने अन्य फोर्स की तरह ही सकुशल चुनाव संपन्न कराया। यह अहम बात है।
उत्तर प्रदेश में सरकार ने होमगार्ड का प्रशिक्षण और ड्यूटी भत्ता एक समान कर दिया है। होमगार्ड की ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर पांच लाख की अनुग्रह राशि दी जा रही है। इसके साथ ही परिवार के किसी एक सदस्य को नियमानुसार नौकरी का भी प्रावधान है। सैलरी अकाउंट के माध्यम से बैंक की ओर से दुर्घटना बीमा राशि के रूप में 30 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। होमगार्ड को यातायात ड्यूटी में लिया जा रहा है। 112 की पीआरवी चला रहे हैं। इसके साथ ही थानों में भी ड्यूटी कर रहे हैं।
ये रहे मौजूद
समारोह में डिवीजनल कमांडेंट आगरा मंडल अनिल कुमार सिंह, मंडलीय कमांडेंट मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र अमित कुमार मिश्र, संचालनकर्ता सोमदत्त शर्मा सीए2 डिवीजनल कमांडेंट मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypolls: ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में डटे सपा के पहरेदार, इस तरह की जा रही है निगरानी
भारत और चीन के बीच युद्ध के दौरान किया गया था गठन
मंडलीय कमांडेंट, मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र अमित कुमार मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवी संगठन का गठन 6 दिसंबर 1963 में किया गया था। 1962 में चीन और भारत के मध्य युद्ध के दौरान आंतरिक सुरक्षा को बनाने के लिए जनता के बीच से ही लोगों को इस संगठन से जोड़ा गया था, जिससे आपात स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस और जनता के बीच की कड़ी बन सके।