फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   6000 students filled form for main exam, program not released

छूटे हुए छात्रों की परीक्षा का कार्यक्रम जारी नहीं

Sat, 04 Sep 2021 01:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
6000 students filled form for main exam, program not released
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सत्र 2020-21 की मुख्य परीक्षा के लिए करीब 6000 छात्रों ने फॉर्म भरा है। इससे पूर्व कराई गई परीक्षा में ये फॉर्म न भरने की वजह से शामिल नहीं हो पाए थे। छूटे हुए छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया गया था। अभी परीक्षा का कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। छात्र-छात्राएं इसका इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 17 अगस्त को संपन्न हुई। इसके बाद परीक्षा समिति और कार्य परिषद में रखकर छूटे हुए छात्रों की परीक्षा कराए जाने का निर्णय लिया गया और फार्म भरने की प्रक्रिया खोल दी गई। छूटे हुए छात्रों का सत्र प्रभावित न हो इसके लिए परीक्षा जल्द से जल्द कराकर परिणाम देने की योजना बनाई गई है। अभी परीक्षा केंद्र निर्धारण का निर्धारण होना है। परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया जा सका है। प्रश्नपत्र अभी बन नहीं पाए हैं। विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष गौरव शर्मा का कहना है कि छूटे हुए छात्रों की परीक्षा जल्द कराकर परिणाम जारी किया जाना चाहिए। जिससे छात्र आगामी कक्षाओं में प्रवेश लेकर पढ़ाई शुरू कर सकें।
विज्ञापन

छूटे हुए छात्रों की परीक्षा कराने के लिए प्रश्नपत्र बनने के लिए दिया गया है। प्रश्नपत्र बनते ही परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। विशेषज्ञों से प्रश्नपत्र जल्द से जल्द बनाने के लिए कहा गया है। - अजय कृष्ण यादव, परीक्षा नियंत्रक, विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed