जी-20 समिटः मेहमानों का ध्यान रखेंगे 60 डॉक्टर, 80 पैरामेडिकल स्टाफ, तीन निजी अस्पतालों में बेड आरक्षित
आगरा में होने वाली जी-20 समिट में मेहमानों का ध्यान रखने के लिए 60 डॉक्टर और 80 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है। साथ ही अस्पतालों में बेड आरक्षित कर लिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में जी-20 समिट की पहली बैठक प्रस्तावित है। इस दौरान मेहमानों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए विभाग की ओर से 60 डॉक्टर और 80 पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। मेहमानों के आने पर इनकी तैनाती एयरपोर्ट से होटल तक और रूटों पर रहेगी। इनकी ड्यूटी और पहचान पत्र जारी कर दिए गए हैं।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में सेफ हाउस बनाया गया है। एसएन में 20 बेड व आईसीयू की व्यवस्था एमसीएच में की गई है। इसी भवन में सभी जांचों भी सुविधा रहेगी। रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है।
वहीं, जिला अस्पताल में 10 बेड और आईसीयू की व्यवस्था है। अलग वार्ड भी बनाया गया है। तीन निजी अस्पतालों में आपात स्थिति के लिए व्यवस्था कराई गई है। पाठक हॉस्पिटल, शांति मांगलिक हॉस्पिटल और एसआर हॉस्पिटल में पांच-पांच बेड की व्यवस्था रहेगी।
कोरोना जांच व हेल्प डेस्क के लिए 10 टीमें
सीएमओ ने जी-20 की बैठक के दौरान कोरोना प्रोटोकाल से संबंधित व्यवस्था, कोरोना की जांच के लिए नमूना लेने और हेल्प डेस्क के प्रबंधन के लिए 10 टीमें लगाई हैं। इनकी ड्यूटी एयरपोर्ट, होटल ताज कन्वेंशन सेंटर, होटल ताज व्यू में रहेगी। एक टीम को आरक्षित रखा गया है। टीमों की ड्यूटी शिफ्ट में लगाई गई है। टीमें नोडल अधिकारी कोविड प्रबंधन डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति व प्रेमपाल यादव के निर्देशन में काम करेंगी।