फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   6 bus trips will increase in Margashirsha fair

Agra News: मार्गशीर्ष मेले में बढ़ेंगे 6 बसों के फेरे

Sat, 09 Dec 2023 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 09 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
6 bus trips will increase in Margashirsha fair
कासगंज। आगामी 20 दिसंबर से मार्गशीर्ष मेला शुरू हो जाएगा। प्रशासन के स्तर से मेले से जुड़ी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मेले में आने वाले दुकानदार भी अपना सामान लेकर पहुंचने लगे हैं। मेले में आने-जाने के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए जिलाधिकारी सुधा वर्मा के निर्देश पर परिवहन विभाग ने कासगंज-सोरोंजी के बीच परिवहन निगम की बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। 6 बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा बरेली की ओर से आने जाने वाली बसों का सोरोंजी पर ठहराव होगा।
विज्ञापन

मेला मार्गशीर्ष जिले का ऐतिहासिक, पौराणिक मेला है। राज्य सरकार ने इसे प्रांतीय मेला भी घोषित कर दिया है। प्रांतीय मेला घोषित होने के बाद से प्रशासनिक तंत्र भी मेले को लेकर सक्रिय है। शासन की गाइडलाइन के मुताबिक सभी सुविधाओं को लेकर मेले में प्रबंध किए जा रहे हैं। मेले में आने-जाने वाले यात्रियों के लिए कोई असुविधा न हो इसके लिए 6 रोडवेज की बसों के फेरे बढ़ेंगे। आमतौर पर मेले में आने वाले लोग निजी वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि से आते जाते हैं। मेले के दौरान पड़ने वाले एकादशी, द्वादशी व स्नान पर्वों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए भी पहुंचते हैं।
विज्ञापन


मार्गशीर्ष मेले के लिए परिवहन निगम ने 6 बसों के फेरे बढ़ाए हैं। मेले में यात्रियों को परिवहन व्यवस्था की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है- वीके गंगवार, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed