फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   6 arrested including a suspended constable for betting at a gambling den

UP: पुलिस से छह महीने पहले निलंबित हुआ सिपाही, जंगल में कर रहा था ऐसा कांड...पुलिस ने छह लोगों सहित दबोचा

Tue, 05 Aug 2025 08:12 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 05 Aug 2025 08:12 AM IST
सार

पुलिस से नुशासनहीनता के आरोप में निलंबित हुआ सिपाही जंगल में जुए के दांव लगा रहा था। पुलिस ने छापा मारकर उसके साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
6 arrested including a suspended constable for betting at a gambling den
निलंबित सिपाही और अन्य जुआरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा के गांव ककरैठा में जुआरी जंगल की एक बंद कोठरी में दांव लगा रहे थे। इनमें अलीगढ़ पुलिस लाइन का निलंबित सिपाही भी था। रविवार रात पुलिस ने सिपाही सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया। सरगना सहित 4 आरोपी भाग निकले। फड़ से 2.13 लाख रुपये, 6 मोबाइल, 3 बाइक और दो स्कूटी बरामद की गईं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि रविवार रात को जुआ कराने की सूचना पर सिकंदरा पुलिस ककरैठा पहुंची। छापा मारकर 6 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में अर्जुन नगर, शाहगंज निवासी विवेक कुमार भी था। उसने पूछताछ में बताया कि वह अलीगढ़ पुलिस लाइन का सिपाही है। 6 महीने पहले अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। मामले में अलीगढ़ पुलिस को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में गांव करबना का कन्हैया, आवास विकास का हरिओम, सती नगर का देव प्रकाश, गांव बुढ़ाना का संजीव और सुभाष नगर निवासी सत्यप्रकाश भी हैं। सरगना बैनारा फैक्टरी, जगदीशपुरा का रहने वाला बंटी यादव है। उसके साथ तीन और लोग थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed