{"_id":"6073f1c50149c721bc404374","slug":"59-year-old-farmer-murdered-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: धारदार हथियार से किसान की हत्या, खेत में चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: धारदार हथियार से किसान की हत्या, खेत में चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव
Tue, 13 Apr 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले के थाना जसराना क्षेत्र में धारदार हथियार से किसान की हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह खून से लथपथ किसान का शव खेत में चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
थाना जसराना के गांव खडीत निवासी यादाराम सिंह (59) पुत्र जाहर सिंह रविवार शाम अपने खेत में पानी लगाने गए थे। पानी लगाने के बाद खेत किनारे खड़े नीम के पेड़ के नीचे चारपाई पर सो गए। सुबह खेतों की तरफ गए लोगों ने उनका रक्तरंजित शव चारपाई पर पड़ा देखा। किसान की हत्या की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, सीओ कमलेश कुमार, कोतवाल जितेंद्र कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। मृतक के भतीजे रामनिवास पुत्र उदयवीर ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
भतीजा लड़ रहा प्रधानी का चुनाव
किसान यादराम के बड़े भाई नरेश प्रसाद यादव ने जहां पूर्व में विधानसभा का चुनाव लड़ा था, वहीं 2010 में हुए चुनाव में ग्राम प्रधान बने थे। वर्तमान में मृतक का भतीजा अनुज प्रताप प्रधानी का चुनाव लड़ रहा है।
पुलिस को मृतक की चारपाई के पास एक खून से सना गमछा मिला है। एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने कहा कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। हत्या के मामले में कुछ महत्वपूर्ण सुराग पुलिस टीम के हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।