फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   59 percent students did not take admission in ITI

Agra News: 59 प्रतिशत छात्रों ने आईटीआई में नहीं लिया प्रवेश

Sat, 17 Aug 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 17 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
59 percent students did not take admission in ITI
कासगंज। जिले में संचालित दो राजकीय आईटीआई की पहली मेरिट सूची में शामिल 41 प्रतिशत छात्रों ने निर्धारित तिथि तक प्रवेश लिया। हालांकि इसी सूची के 59 प्रतिशत छात्र प्रवेश लेने के लिए नहीं पहुंचे। प्रवेश लेने के लिए निर्धारित तिथि निकलने के बाद राजकीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने छात्रों को एक और मौका दिया है। अब वे 20 अगस्त तक दाखिला ले सकते हैं। राजकीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए 16 अगस्त तक की तिथि निर्धारित की। जिले की दो आईटीआई के लिए पहली सूची में 548 छात्रों को स्थान दिया गया। इनमें से 226 छात्रों ने ही प्रवेश लिया। आवंटित सूची में से 322 सीटें रिक्त रह गई। राजकीय आईटीआई किसरौली में 15 ट्रेडों के लिए 488 सीटें निर्धारित हैं। इन सीटों के लिए 388 छात्रों को पहली सूची में स्थान मिला। इनमें से 147 छात्रों ने ही प्रवेश लिया। राजकीय आईटीआई पटियाली में 12 ट्रेडों के लिए 228 सीटें निर्धारित हैं। पहली सूची में 160 छात्रों को स्थान मिला। इनमें से 79 छात्रों ने ही अपना प्रवेश लिया। राजकीय आईटीआई किसरौली के प्रधानाचार्य जहीर आलम एवं पटियाली के प्रधानाचार्य ग्रीश चंद्र ने बताया कि 20 अगस्त तक तिथि बढ़ाई गई है। 19 अगस्त को रक्षा बंधन का अवकाश रहेगा। रविवार को भी संस्थान खुलेंगे। छात्र मूल प्रमाण पत्र, अंकपत्र, प्रत्येक की एक-एक प्रमाणित प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संस्थान में प्रवेश ले सकते हैं। संस्थान में चयन सूची की पुष्टि के बाद ही प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed