{"_id":"4313397b7541b02ce9ab964402fd1677","slug":"55-shops-demolished-in-hing-ki-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हींग की मंडी की 55 दुकानों पर संकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हींग की मंडी की 55 दुकानों पर संकट
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Wed, 19 Aug 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन की छुट्टी के बाद शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान फिर शुरू हो गया है। मंगलवार को नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने हींग की मंडी बाजार में नालों पर बनी दुकानों को ध्वस्त किया तो कई खोखे जब्त कर लिए। नाले पर बनी तकरीबन 55 दुकानों पर निशान लगाए गए हैं।
हींग की मंडी में इलेक्ट्रानिक्स और जूते का कारोबार है। यहां सड़कों की चौड़ाई काफी है लेकिन अतिक्रमण की वजह से सड़कें गलियों में तब्दील हो गई हैं। सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान, नगर निगम के सहायक अभियंता अरुण मिश्रा, अफजल चिश्ती और पुलिस टीम मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे हींग की मंडी इलाके में पहुंची। नगर निगम के दस्ते को देखते ही बाजार बंद हो गया। पहले निशान लगाने की वजह से अधिकांश दुकानदारों ने निर्माण स्वयं ही हटा लिए थे। इसके बावजूद 230 निर्माणों को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया गया। टीनशेड और चबूतरों को ढहा दिया गया। नाले पर बनी तीन दुकानों को भी तोड़ दिया गया। पानी की टंकी की आड़ में होने वाले अतिक्रमण को देखते हुए इन दोनों टंकियों को भी ध्वस्त कर दिया गया। अफजल चिश्ती ने बताया कि एक गली में नाले पर करीब 55 दुकानें बनी हैं। इन सभी को तोड़ा जाएगा। इनमें से 27 दुकानें पूरी तरह ध्वस्त की जाएंगी। बुधवार को मोती कटरा रोड से मीरा हुसैनी, सदरभट्टी चौराहे की अभियान चलाया जाएगा।