फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   530 liters of liquor kept hidden in the ruins recovered

खंडहर में छिपाकर रखी 530 लीटर शराब बरामद

Sun, 06 Feb 2022 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
530 liters of liquor kept hidden in the ruins recovered
खंदौली/फतेहाबाद। खंदौली पुलिस ने गांव पोइया के समीप खंडहर में छिपाकर रखी 530 लीटर शराब बरामद की है। वहीं फतेहाबाद में पुलिस और आबकारी टीम ने छापा मारकर यमुना कछार के जंगल से 730 लीटर शराब बरामद की।
विज्ञापन

खंदौली के थाना प्रभारी विपिन कुमार गौतम ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम पोइया के समीप अधबनी कांशीराम आवासीय कॉलोनी के खंडहर हो चुके भवन में शराब छिपाकर रखने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने छापा मारा। मौके पर कैन में छिपाकर रखी 530 लीटर शराब मिली। यह शराब यहां किसने छिपाकर रखी थी। इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
विज्ञापन

वहीं, फतेहाबाद थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात आबकारी निरीक्षक डीएन सिंह के नेतृत्व में पुलिस और आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना गांव बरना के समीप यमुना नदी के जंगल में छापा मारा। वहां से पुलिस को ड्रम में भरी 730 लीटर शराब मिली। यहां से एक व्यक्ति शराब की अवैध बिक्री कर रहा था, जो पुलिस को देखते ही भाग निकला। मामले में पुलिस ने बरना गांव निवासी धारा जीत उर्फ धरैया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed