फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   52 seconds from standstill flag salutation

ध्वज वंदन को 52 सेकेंड थम गया शहर

Wed, 17 Aug 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 17 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
52 seconds from standstill flag salutation
मां तुझे प्रण्‍ााम - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
तिरंगे की शान में ताजनगरी ने लगातार छठवें साल इतिहास रचा। 15 अगस्त की सुबह 10 बजते ही पूरा शहर मानो थम सा गया। शहर के करीब 70 चौराहों के साथ ‘जश्ने आजादी’ के मुख्य आयोजन स्थल आगरा कॉलेज स्पोर्ट्स ग्राउंड पर भी ठीक दस बजे राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान राष्ट्रध्वज के सम्मान में जो जहां था 52 सेकेंड के लिए रुक गया। गीत संगीत के रूप में देशभक्ति की धारा बही तो शाम को लेजर शो ने समां बांधा। इससे पहले अचीवर्स को सम्मानित किया गया। इसी के साथ लगभग एक माह तक चले ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान का समापन हुआ।
विज्ञापन

15 अगस्त की सुबह बजे 10 बजे शहर से देहात तक के घर और चौराहों पर एक साथ बड़ी संख्या में लोगों ने राष्ट्रगान गाया। कार, बस, ऑटो, दोपहिया वाहन, जो जिस वाहन पर सवार था साइरन बजते ही अपना वाहन रोककर नीचे उतर आया। आगरा कॉलेज स्पोर्ट्स ग्राउंड पर सुबह 9.59 बजे साइरन बजा तो हर कोई सावधान की मुद्रा में खड़ा हो गया। ठीक 10 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विजय शंकर चतुर्वेदी, रानी सरोज गौरिहार और स्व. श्याम बाबू शर्मा की पत्नी संतोष कुमारी शर्मा ने तिरंगा फहराया। चिम्मन लाल जैन भी थे। इस दौरान मैदान भारत माता की जय और वंदेमातरम... से गूंजता रहा। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण का केंद्र वे स्वतंत्रता सेनानी रहे जिन्होंने हमें अंग्रेजी हुकूम की गुलामी से आजादी दिलाई।
विज्ञापन

आकर्षक परेड, उसकी सलामी लेते स्वतंत्रता सेनानी और मंच पर उनके साथ मौजूद प्रशासन-पुलिस के अधिकारी व दर्शक दीर्घा में शहर के गण्यमान्य लोगों की मौजूदगी ने समारोह को गरिमामयी बना दिया। पीएसी बैंड, एनसीसी कैडेट्स के साथ परेड के रूप में विभिन्न संगठनों के लोगों ने तिरंगे को सलामी दी। मुस्लिम एकता परिषद, हिंदू युवा वाहिनी आदि भी आकर्षक परेड का हिस्सा बने। इसके बाद बाइक सवार युवाओं ने अलग अंदाज में तिरंगे को सलामी दी। जिलाधिकारी पंकज कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. प्रीतिंदर सिंह ने अचीवर्स और ‘तस्वीर आजादी की’ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। जिलाधिकारी ने अमर उजाला के इस अभिनव अभियान की सराहना करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘डांस आगरा डांस’ प्रतियोगिता के विजेता ने नृत्य की प्रस्तुति दी। रेहान ने अपने देशभक्ति गीतों से युवाओं में जोश भर दिया। कार्यक्रम का संचालन डा. संजय बंसल ने किया।

ये रहे उपस्थित
सपा जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष वाजिद निसार, मदन मोहन शर्मा, धनवान गुप्ता, समाजसेवी नीलू धाकरे, शबाना खंडेलवाल, ऊदल सिंह कुशवाहा, उमेश यादव, भारतीय मुस्लिम विकास परिषद के अध्यक्ष समी आगाई, उत्तरप्रदेश सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के जिलाध्यक्ष सैयद इरफान सलीम, हिंदुस्तानी बिरादरी के डा. सिराज कुरैशी, मुरारी लाल फतेहपुरिया, बांकेबिहारी अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, सोनू चौधरी, शिवम, अनुराग उपाध्याय, मनोज शर्मा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed