फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पाबंदी की बेड़ियों में जकड़े 1596 अराजक तत्व

पाबंदी की बेड़ियों में जकड़े 1596 अराजक तत्व

Mon, 25 Mar 2019 10:59 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
पाबंदी की बेड़ियों में जकड़े 1596 अराजक तत्व
पाबंदी की बेड़ियों में जकड़े 1596 अराजक तत्व - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह गंभीर बना हुआ है। शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अराजकतत्वों को चिह्नित कर रही है तो प्रशासन उन्हें पाबंद करने में जुटा है। पुलिस द्वारा दी गई सूची में से उपजिलाधिकारियों ने अब तक 1596 अराजकतत्व पाबंद कर दिए हैं। जबकि कासगंज में शांति भंग के आरोप में 32 को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रशासन काफी संजीदगी के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटा है। प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण कराने की ठोस योजना बनाई है। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसपी अशोक कुमार शुक्ल शांति व्यवस्था के लिए हर रोज नित्य नई योजना बना रहे हैं। एसपी के निर्देश पर जिलेभर के थाना क्षेत्रों से 4400 से अराजक तत्व चिह्नित किए गए थे। इन अराजक तत्वों को पुलिस ने चेतावनी दे दी है और पाबंदी के लिए सूची प्रशासन को सौंपी है। प्रशासन ने चिह्नित अराजक तत्वों के अलावा लड़ाई झगड़े करने वाले 1596 लोग अब तक पाबंद कर दिए हैं। जबकि अभी भी पाबंदी प्रक्रिया जारी है। पाबंद किए गए अराजक तत्वों ने यदि शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की तो उन्हें जेल भेजने के साथ-साथ उनसे मुचलके की रकम भी वसूली जाएगी। कासगंज, सहावर और पटियाली तहसील के उपजिलाधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र में अराजक तत्वों को पाबंद किया है। कासगंज के उपजिलाधिकारी ललित कुमार ने क्षेत्र के गांव पाठकपुर, लहरा में कटरी की जमीन को लेकर विवाद कर रहे 32 लोगों को जेल भी भेजा है।
विज्ञापन

एक नजर में तहसीलवार पाबंदी-
- 550 अराजक तत्व कासगंज में पाबंद।
- 421 अराजक तत्व सहावर में पाबंद।
- 625 अराजक तत्व पटियाली में पाबंद।
संबंधित उपजिलाधिकारी अपने अपने क्षेत्र के अराजक तत्वों को चिह्नित करने का काम कर रहे हैं। पुलिस के माध्यम से उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है। किसी ने शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई होगी। चंद्र प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन



चुनाव से पहले पुलिस ने पकड़े 105 वांछित और वारंटी
एटा। लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था कायम करने की मंशा को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अपराधियों और अराजकतत्वों में पुलिस का खौफ कायम रखने को लेकर एक बार फिर ऑपरेशन दस्तक की धमक दिखाई दी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 105 वारंटी और वांछितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसएसपी स्वप्रिल ममगाई एवं अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देश पर जिले की पुलिस ने चौबीस घंटे का आपरेशन दस्तक अभियान चलाया। जिसमें पुलिस ने रात भर दबिश देते हुए 105 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें वारंटी, दुष्कर्म, छेड़छाड़, हत्या के मामले में निरुद्ध लोग शामिल हैं। बता दें कि पकड़े गए 105 लोगों में 91 एनबीडब्ल्यू वारंटी और 14 लोग संगीन मामले में पकड़े गए है। एसएसपी स्वप्रिल ममगाई ने बताया कि अभियान में अच्छी कार्रवाई करने वाले थानों का भी चुनाव किया गया है। जिसमें कोतवाली नगर, देहात, जैथरा, मिरहची और सकीट थाने टॉप पांच में रहे है। कोतवाली नगर और देहात पुलिस ने 11-11 वांछित लोग पकड़े हैं। जबकि जैथरा मिरहची पुलिस ने 9-9 एवं सकीट थाना पुलिस ने सात वांछित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed