{"_id":"5c606797bdec22691d36ce66","slug":"51549821847-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलाह से लैस लोगों का थाने में हंगामा, पुलिस से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलाह से लैस लोगों का थाने में हंगामा, पुलिस से अभद्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैथरा। क्षेत्र में झगड़ा होने पर दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले आई। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग असलाह लेकर जैथरा थाने पहुंच गए। थाने में हंगामे के साथ ही पुलिस कर्मियों से अभद्रता और गाली गलौज की गई। सूचना पर कई थानों की पुलिस जैथरा पहुंच गई। बाद में एसओ ने 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
थाना जैथरा क्षेत्र के पिपहेरा निवासी एक ग्रामीण की बेटी की शनिवार देर रात बारात चढ़ रही थी। उसी समय दो बारातियों के बीच वाहन में टक्कर मारने को लेकर विवाद हो गया। जिसकी जानकारी पर पहुंची पुलिस झगड़ा करने वालों को थाने ले गई। आरोप है इसके बाद अशोक अपने 25 अन्य लोगों के साथ असलाह से लैस होकर थाने पहुंच गया।
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि थाने पहुंची लोगों की भीड़ पुलिस के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता करने लगी। इतना ही नहीं सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए लोग पुलिस के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जांच कर आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। वहीं लोगों के थाने का घेराव करने की जानकारी पाकर सीओ अलीगंज अजय भदौरिया के साथ ही अलीगंज, नयागांव, राजा का रामपुर, जसरथपुर के साथ ही बागवाला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।