{"_id":"5c4df68bbdec224bbb2093a4","slug":"51548613259-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति पाकर खिले युवाओं के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति पाकर खिले युवाओं के चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बीएवी इंटर कॉलेज के सभागार में छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि छात्र छात्राओं की सरकार द्वारा योजनाओं की धनराशि सीधे बैंक खातों में भेज कर पात्रों को सीधे लाभान्वित किया जा रहा है। जनपद के 14609 छात्र छात्राओं को 6,24,06,000 रुपये की धनराशि खातों में भेजी गई है। उन्होंने कहा कि छात्र छात्रायें मन लगा कर पढ़ें और समाज व देश का नाम रोशन करें।
जिलाधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। इन योजनाओं से पात्र लाभान्वित हो रहे हैं। गणतंत्र दिवस पर छात्रवृत्ति वितरण के द्वितीय चरण में छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति भेजी गई है। मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र ने बताया कि प्रथम चरण में 02 अक्तूबर 2018 को 1441 छात्र छात्राओं को 40,23,000 रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की जा चुकी है। दोनों चरणों में अब तक जनपद में अनुसूचित जाति, सामान्य जाति एवं अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग के 16050 छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई है।
विज्ञापन
इस मौके पर सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मुकेषचंद जैन, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी, ज्ञान देवी, जिला विद्यालय निरीक्षक आरएस राजपूत एवं संबंधित अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्रायें मौजूद रहे।
एटा। अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया जिसमें 34809 छात्र-छात्राओं को 13.15 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई।
गणतंत्र दिवस पर समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से पूर्वदशम, दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरण प्रमाण पत्र वितरित की गई। मुख्यालय स्थित अविनाशी सहाय इंटर कालेज एटा में 500 छात्र-छात्राओं, तहसील अलीगंज में गौतम बुद्ध इंटर कालेज में 300, तहसील जलेसर में आदर्श इंटर कालेज जलेसर में 300 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरण प्रमाण पत्र कार्यक्रम का आयोजन भव्य तरीके से किया गया है।
डीएम आईपी पांडेय ने कहा कि यह बड़ा ही एतिहासिक अवसर है, जब मुख्यालय पर बच्चों को एक साथ बुलाकर छात्रवृत्ति का वितरण किया जा रहा है। जिले भर में पिछड़ी जाति के 21917 बच्चों को 8.61 करोड़, सामान्य जाति के 2367 बच्चों को 1.19 करोड़, एससी/एसटी के 5294 छात्र-छात्राओं को 2.20 करोड़, अल्पसंख्यक वर्ग के 1350 छात्र-छात्राओं को 1.89 करोड़ सहित कुल 34809 छात्र-छात्राओं को लगभग 13.15 करोड़ की छात्रवृत्ति धनराशि वितरित की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, सदर विधायक विपिन कुमार डेविड, सीडीओ उग्रसेन पांडेय, एडीएम प्रशासन धर्मेन्द्र सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चन्द्र शर्मा, डीडीओ एसएन सिह कुशवाह, समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, सहायक निदेशक सूचना यतीश चन्द्र गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी डौली सिंह, प्रधानाचार्य ज्ञानेन्द्र कुदेशिया आदि मौजूद रहे।