{"_id":"5c2f9fe6bdec22570860bb49","slug":"51546624998-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति सत्यापन में गड़बड़ी पर 13 शिक्षण संस्थानों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति सत्यापन में गड़बड़ी पर 13 शिक्षण संस्थानों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दशमोत्तर छात्रों और शिक्षण संस्थानों के छात्रवृत्ति आवेदक छात्रों के स्थलीय सत्यापन में कई शिक्षण संस्थान में गंभीर अनियमिताएं मिलीं। कई जगह छात्रों की उपस्थिति शून्य मिलीं। कई शिक्षण संस्थान में जरूरी व्यवस्थाएं अपूर्ण मिलीं।
सीडीओ ने संबंधितों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। अन्यथा की स्थिति में मान्यता रद्द करने की चेतावनी दी है।
निदेशालय समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने गत दिनों विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत दशमोत्तर छात्रों की उपस्थिति एवं जरूरी व्यवस्थाओं का स्थलीय सत्यापन कराया था। सीडीओ नेहा जैन के निर्देशन में हुए स्थलीय सत्यापन के दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों में संचालित 13 दशमोत्तर एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों में गंभीर अनियमिता मिली हैं।
अधिकांश जगहों पर छात्रों की उपस्थिति शून्य अथवा नहीं के बराबर मिली। शिक्षण संस्थानों में बायोमैट्रिक पद्धति से हाजिरी नहीं लगाने के अतिरिक्त आईटीआई कॉलेजों में प्रशिक्षण के लिए जरूरी औजार उपलब्ध नहीं थे। अधिकांश जगहों पर प्रयोगशालाएं बंद अथवा अनुप्रयुक्त स्थिति में मिलीं।
विज्ञापन
जिन शिक्षण संस्थानों में अनियमिताएं अथवा छात्र संख्या शून्य मिली उन सभी से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। अन्यथा की स्थिति में मान्यता प्रत्याहरण के लिए शासन को रिपोर्ट भेजने की चेतावनी दी गई है।