{"_id":"5c1a5c5fbdec2256a104dfc0","slug":"51545231455-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में लगातार बढ़ रहा बंदरों का उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में लगातार बढ़ रहा बंदरों का उत्पात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। बंदरों की समस्या तीर्थ नगरी वृंदावन में लगातार बढ़ती जा रही है। प्रमुख मंदिर और बाजारों में बंदर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। वृंदावन में बंदरों के हमले से कई लोगों की जान भी चली गई, इसके बाद भी प्रशासन नहीं जागा है। बंदरों के हमले से वृंदावन में गोविंद बाग निवासी महिला की छत से गिरकर मौत हुई।
इससे पूर्व गौतम पाड़ा क्षेत्र में भी महिला बंदरों के हमले की शिकार हुई। मोतीझील, गोधूलिपुरम कालोनी में भी लोग बंदरों के हमले से जान गंवा चुके हैं। मार्च 2017 में रसियन महिला भी बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में 7वीं मंजिल से नीचे जा गिरी और उसकी मौत हो गई। इन मौत के बाद भी जिला प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
सामाजिक कार्यकर्ता महंत मधुमंगल शरण दास शुक्ल ने कहा कि उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में बंदरों की समस्या को लेकर याचिका भी दायर कर रखी है। उन्होंने बताया कि बंदरों की समस्या को लेकर हाईकोर्ट बेहद गंभीर है।