{"_id":"5c0d58e0bdec2241d2002268","slug":"51544378592-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों पर पहुंचा गन्ना, मंगलवार से बनेगी चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों पर पहुंचा गन्ना, मंगलवार से बनेगी चीनी
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। लंबे इंतजार के बाद गन्ने की खरीद शुरू हो गई है। गन्ना किसानों के चेहरों पर इसकी खुशी साफ नजर आ रही है। खरीद के एवज में मिल इसी माह आंशिक भुगतान भी करेगी। चीनी मिल पिराई के लिए तैयार हो चुकी है। सोमवार से पिराई शुरू होगी और मंगलवार से चीनी बनने लगेगी। विभाग के मुताबिक दो दिन में लगभग 200 क्विंटल गन्ने की खरीद की जा चुकी है।
न्यौली चीनी मिल में 26 नवंबर को ब्वायलर पूजन हुआ था, लेकिन ब्वायलर गन्ना पिराई के लिए तैयार नहीं था। तीन दिन पहले ब्वायलर तैयार हुआ उसके बाद जिले में गन्ने की खरीद शुरू हुई। जिले भर में खरीद के लिए बनाए गए 28 केंद्रों पर गन्ना किसान गन्ना लेकर पहुंचने लगे हैं। कई केंद्रों पर गन्ना पहुंच गया है। अब तक 200 क्विंटल गन्ना क्रय केंद्रों पर पहुंच चुका है।
गन्ना विभाग का मानना है कि भुगतान के संकेत मिलने के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और वह गन्ने की फसल के प्रति प्रेरित हैं। इसलिए खरीद केंद्रों पर गन्ना लेकर पहुंचने लगे हैं। विभाग का दावा है कि गन्ना खरीद की एवज सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि के जरिए इस साल की खरीद का आंशिक भुगतान भी कर दिया जाएगा। जिससे किसान भुगतान को लेकर परेशान न हों।
विज्ञापन
भुगतान के संकेत से उत्साह
कासगंज। गन्ना विभाग द्वारा सोमवार से बकाए के भुगतान का दावा किया गया है। उसके बाद किसानों में उत्साह है। किसानों ने भुगतान की आस में अब गन्ने की बिक्री शुरू कर दी है। जल्द ही क्रय केंद्रों पर बड़ी संख्या में किसान पहुंचने लगेंगे। सोमवार से 37 करोड़ रुपये की धनराशि का भुगतान किसानों के खातों में भेजना है।