{"_id":"5bcb40f4bdec226975788760","slug":"51540047092-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के जेवर, नकदी उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों के जेवर, नकदी उड़ा ले गए चोर
Updated Sat, 20 Oct 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुंहा (मथुरा)। कस्बा चौमुंहा में पथवारी मंदिर के निकट मारूफ मोहल्ले में शुक्रवार की रात चोर बंद मकान से लाखों रुपये के जेवरात एवं नकदी चोरी कर ले गए। मकान मालिक बंटू मुजफ्फरनगर में 108 एंबुलेंस पर तैनात है। उसकी पत्नी 10 दिन पूर्व मायके चली गई थी। मकान का ताला लगा था।
रात में चोर मकान में झीने का गेट तोड़ कर घुस गए। उन्होंने अंदर कमरों के ताले तोड़ कर नकदी एवं जेवरात चुरा लिए। चोर दो जोड़ी सोने के झाले, एक नथ, दो सोने की चैन, पांच सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पायल, 15 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। चोर इन्वर्टर व बैट्री को अपने साथ ले गए।
छत पर ले जाकर उसे छोड़ गए। शायद वजन के चलते चोर उसे ले नहीं जा सके। सूचना पर यूपी 100 मौके पर पहुंच गई। परिजनों की सूचना पर चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार जादौन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि चोरी का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। चौमुंहा में आए दिन चोरी की घटनाएं होने से लोगों में दहशत है।