{"_id":"5bbf8e64bdec22502777547d","slug":"51539280484-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं को हुई डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं को हुई डेंगू की पुष्टि
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। जिले में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। आए दिन डेंगू के मरीजों की पुष्टि हो रही है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक बुखार के मरीज मिल रहे हैं। इनमें से अब तक दस मरीजों को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने गुरुवार को छह मरीजों का डेंगू परीक्षण कराया। इनमें से माधुरी पत्नी राहुल निवासी नई बस्ती शिवगंज और मीना पत्नी नीरज कुमार निवासी भगीपुर को डेंगू की पुष्टि हुई। घटना की जानकारी के बाद परिजन मीना को लेकर निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहीं माधुरी का उपचार जिला अस्पताल के महिला वार्ड में चल रहा है। माधुरी की हालत स्थिर बनी है।
माधुरी के परिजनों ने बताया कि उसे कई दिनों से बुखार आ रहा था। निजी चिकित्सक के यहां से दवा चल रही थी। हालत में सुधार न होने पर डेंगू की जांच कराई गई है।