फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पुलिस कार्रवाई के भय से युवक ने की आत्महत्या, आक्रोश

पुलिस कार्रवाई के भय से युवक ने की आत्महत्या, आक्रोश

Mon, 30 Jul 2018 11:26 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई के भय से  युवक ने की आत्महत्या, आक्रोश
पुलिस कार्रवाई के भय से युवक ने की आत्महत्या, आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मोहन में एक युवक ने पुलिस कार्रवाई के भय से रविवार की रात्रि को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के आत्महत्या कर लेने से परिवार के लोगों में आक्रोश भड़क गया। परिवारीजनों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाण्। न्याय की मांग करते हुए परिवार के लोगों ने अपने ऊपर केरोसिन डाल लिया। पोस्टमार्टम गृह पर आक्रोश जताते हुए खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। युवक व उसके 4 अन्य साथियों पर एक युवक को नदी में डूबकर हत्या करने की कोशिश का आरोप है।
आत्महत्या का शिकार युवक अरुण बाल्मीकि 23 पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला मोहन बाल्मीकि बस्ती हुआ। उनके घर पर पुलिस ने रात्रि के समय पहुंचकर दविश दी थी। युवक पुलिस के हत्थे तो नहीं चढ़ा लेकिन वह भयभीत हो गया। उसने कमरे में जाकर फांसी लगाकर रात्रि के समय आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

युवक अरुण पर आरोप है कि वह अपने साथी सबला, आनंद, छोटू एवं धीरज व अनुज के साथ कालीनदी पर मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान अनुज को नदी में डुबोने की कोशिश की गई। अनुज की मां ज्योति ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ज्योति के आरोपों को अरुण के परिवारीजनों ने पूरी तरह से नकार दिया है। उनका कहना है कि अरुण के ऊपर गलत आरोप लगाए गए हैं। मां मोहिनी ने बताया कि पुलिस ने गलत मामला दर्ज करके उनके घर पर दविश दी। जिससे उनका बेटा अरुण दहशत में आ गया और आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम गृह पर भी परिवारीजनों ने आक्रोश जताते हुए अपने ऊपर केरोसिन डाला और खिड़कियों की तोड़फोड़ की। सीओ गवेंद्र सिंह एवं इंस्पेक्टर एके सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिवारीजनों को समझाया बुझाया। पोस्टमार्टम के बाद युवक का कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार कराया गया।
2 जून को आया था कासगंज
कासगंज। युवक अरुण 2 जून को अपनी बहन चिंकी की शादी के चलते कासगंज आया था। वह मुंबई में मजदूरी का कार्य करता था। शादी के बाद से वह यहीं रुका हुआ था। वह मुंबई जाने की तैयारी भी कर रहा था, लेकिन उसने आत्महत्या कर ली।

मां ने की न्याय की मांग
युवक की मां मोहिनी का कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए। अरुण के ऊपर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। पुलिस भी सहीं जांच पड़ताल नहीं कर रही।
युवक के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज है। पुलिस मामला दर्ज होने के बाद युवक की तलाश में उसके घर गई थी, लेकिन युवक ने आत्महत्या किन कारणों से की है। इस बात की जांच पड़ताल की जा रही है। शिवहरि मीणा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed