{"_id":"5b54c2054f1c1b4d748b66c7","slug":"51532281349-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर करें आपसी मन मुटाव, बूथ तक पहुंचें नीतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर करें आपसी मन मुटाव, बूथ तक पहुंचें नीतियां
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
दूर करें आपसी मन मुटाव, बूथ तक पहुंचें नीतियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। भारतीय जनता पार्टी कोर कमेटी की बैठक में पार्टी के अंदर खाने चल रही गुटबाजी पर चिंतन हुआ। सीएम ने विधायकों को आपसी मन मुटाव दूर करने के लिए कहा। साथ ही मिलजुलकर विकास कार्य कराने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए कहा। वहीं कम बारिश के चलते सूखे जैसे हालात, ग्रामीण अंचल में अव्यवस्थित विद्युत आपूर्ति, ध्वस्त सड़कों एवं नहर रजवाहों में पर्याप्त पानी न आने पर भी चर्चा हुई।
दरअसल, जिले में पार्टी के अंदरखाने की स्थितियां पिछले कुछ दिनों से सही नहीं चल रही हैं। विधायकों में आपसी मन मुटाव की स्थितियां बनी रहती हैं। वहीं जिले के एक पुराने राजनीतिक परिवार और एक बड़े नेता को लेकर आए दिन चर्चा का आलम रहता है। इससे पार्टी की स्थिति जिले में प्रभावित हो रही है। रविवार को जिलाधिकारी चैंबर में एक घंटे तक चली भाजपा कोर कमेटी की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी नेताओं को आपसी मनमुटाव दूर करने के लिए कहा। सीएम ने बूथ तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के लिए बूथ प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कहा।
अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने वोटर लिस्ट का मामला उठाया। ग्रामीण अंचल में 18 घंटे के आदेश के बाद भी बिजली न मिलने, ध्वस्त सड़कों की बात भी उठाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश वशिष्ठ ने विभिन्न विभागों में काफी समय से रिक्त चल रहे पदों के चलते विकास एवं कार्य बाधित होने की बात कही।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग, जिला प्रभारी चौ. उदयभान सिंह, बृजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश वशिष्ठ, सांसद हरनाथ सिंह यादव, राजवीर सिंह, मुकेश राजपूत, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, वीरेंद्र सिंह वर्मा, सत्यपाल सिंह राठौर, संजीव दिवाकर, जिला उपाध्यक्ष सचिन उपाध्याय, महामंत्री संदीप जैन ररहे। कासगंज जिले के विधायक ममतेश शाक्य, देवेंद्र सिंह वर्मा एवं देवेंद्र प्रताप सिंह भी शामिल हुए।
एक घंटे तक चली बैठक के दौरान जिलाधिकारी अमित किशोर व एसएसपी अखिलेश चौरसिया आदि अधिकारी कार्यालय के बाहर मौजूद रहे।
संघ पदाधिकारियों से भी मुलाकात
सीएम योगी ने संघ पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। प्रांत कार्यवाह राजपाल सिंह, विभाग संघ कार्यवाह उमाशंकर शर्मा, सह विभाग संघ कार्यवाह शिवशंकर वार्ष्णेय एवं सौरभ प्रमुख थे।
छावनी बन गया कलक्ट्रेट परिसर
एटा। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के चलते कचहरी रोड पर किसी भी वाहन को पूर्णरूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था। कलक्ट्रेट परिसर को बेरीकेडिंग लगाकर सील कर दिया गय। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी हुई। आगरा रोड जाने वालों को जीटी रोड होकर गुजरना पड़ा। इतना ही नहीं सांसद विधायकों को भी अपनी गाड़ी दूर छोड़ना पड़ा। डीएम चैंबर को कंमाडो ने घेर रखा था। इस दौरान एडीजी अजय आनंद, मंडलायुक्त, डीआईजी डॉ प्रीतिंदर सिंह आदि भी मौजूद रहे।