{"_id":"5b4798224f1c1b02278b6047","slug":"51531418658-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोड़ी राहत के बाद फिर बढ़ी पानी के टैंकर की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थोड़ी राहत के बाद फिर बढ़ी पानी के टैंकर की डिमांड
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में लगातार जलस्तर गिरने से हर गली-मोहल्ले में पेयजल संकट बना हुआ है। थोड़े दिनों की राहत के बाद शहर में टैंकर की मांग बढ़ने लगी है। सुबह से देर रात तक शहर में हर रोज 80 से 100 टैंकर तक पानी की आपूर्ति हो रही है।
शहर में आबादी बढ़ने के साथ पानी की खपत लगातार बढ़ रही है। जलस्तर गिरने से नगर निगम के लाख प्रयास के बावजूद आधी आबादी को पीने का पानी मयस्सर नहीं हो रहा। शहर की करीब साढ़े सात लाख की आबादी को 100 एमएलडी पानी की जरूरत है, परंतु नगर निगम शहर में लगवाए गए नलकूप, सबमर्सिबल से 60 एमएलडी से कम पानी उपलब्ध हो रहा है। गर्मी के मौसम में पूरे शहर में पानी का संकट बढ़ता जा रहा है।
शहर के तिलक नगर, ओमकालोनी, सुभाष कालोनी, बोधाश्रम, नगला करनसिंह, ओझा नगर, संतोष नगर, कैलाश नगर, महादेव नगर, मोहल्ला दखल, दयाल नगर, करबला, नई बस्ती, राही नगर, शीशग्रान, छतरी वाला कुआं, इमामबाड़ा, अट्टा मोहल्ला, गली बौहरान, चौकी गेट वाल्मीकि बस्ती, शीतल खां, हाजीपुरा, कैलाश नगर सहित अन्य मोहल्लों में हर रोज टैंकर से पानी की आपूर्ति हो रही है। जुलाई में स्थिति यह है कि नगर निगम हर रोज सुबह से देर रात एक सैकड़ा से अधिक टैंकर से पानी सप्लाई कर रहा है। इसके बाद भी पानी की मांग पूरी नहीं हो पा रही।