फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मोदी और योगी मिलकर संवारेंगे ब्रज को

मोदी और योगी मिलकर संवारेंगे ब्रज को

Wed, 11 Jul 2018 10:04 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
मोदी और योगी मिलकर संवारेंगे ब्रज को
मथुरा। केंद्र और प्रदेश सरकार ब्रज को मिलकर संवारेंगे। प्रदेश सरकार ही ब्रज के विकास को 450 करोड़ देगी, जिसमें 100 करोड़ का बजट पास भी हो चुका है। प्रदेश सरकार ने कुल बजट का आधा हिस्सा केंद्र सरकार से मांगा है। गोवर्धन पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री स्वतंत्र प्रभार केजे अल्फॉस ने कहा कि जल्द ही बजट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


गोवर्धन को प्रदेश सरकार तीर्थस्थल घोषित कर चुकी है और अब गोवर्धन के विकास के लिए खाका खींचा जा रहा है। अप्रैल माह में ही प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार ने गोवर्धन के विकास के लिए संयुक्त प्लानिंग की थी। ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने भी जो प्रस्ताव बनाकर भेजा था उस पर मंथन किया गया। तय हुआ कि प्रदेश और केंद्र सरकार मिलकर गोवर्धन का विकास करेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को इसी क्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री स्वतंत्र प्रभार केजे अल्फॉस गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। मानसी गंगा को भी देखा। कुसुम सरोवर तक केंद्रीय मंत्री पहुंचे। बातचीत में उन्होंने कहा कि गोवर्धन को देश भर में भक्ति का बड़ा केंद्र है। हर साल करोड़ों लोग परिक्रमा लगाने के लिए यहां आते हैं। पर्यटन के लिहाज से इसे तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि ब्रज के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। 450 करोड़ के प्रस्ताव आए हैं। केंद्र सरकार से भी बजट की मांग की गई थी। जिस पर सहमति मिल गई है।

मथुरा के त्योहारों की मार्केटिंग करेगी सरकार


केंद्रीय पर्यटन मंत्री स्वतंत्र प्रभार केजे अल्फॉस गोवर्धन के बाद वृंदावन भी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि वृंदावन में प्रदेश सरकार की जो भी योजनाएं चल रही हैं उन्हें रफ्तार दी जाएगी। एक सवाल के जवाब में कहा गया कि मथुरा बड़ा पर्यटक स्थल है। यहां के त्योहारों की मार्केटिंग कराई जाएगी। ताकि अधिक से अधिक लोग यहां पहुंच सके।


सरकार का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है। जितने पर्यटक आएंगे उतना ही लोगों का रोजगार बढ़ेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गोवर्धन में साल भर में कई आयोजन कराए जाएंगे। इन आयोजनों का प्रचार प्रसार देश के सभी राज्यों में कराया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक लोग पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed