{"_id":"5b31202c4f1c1b214d8b86d9","slug":"51529946156-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/जैथरा। शादी के एक साल बाद ही ससुरालीजों ने विवाहिता की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। वारदात के बाद आरोपी ससुरालीजन फरार हो गए। सूचना पर पहुुंचे मृतका के भाई ने पांच के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
थाना जैथरा के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी सूरजराम के पुत्र हृदेश की शादी फर्रुखाबाद के गांव बहादुरगंज निवासी बाबूराम की पुत्री पूजा उर्फ नीलम के साथ 28 अप्रैल 2017 को हुई थी। शादी के बाद से ही नीलम से दहेज की मांग की जा रही थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजन नीलम को परेशान करने लगे। ससुराल अतिरिक्त दहेज में बाइक, सोने की जंजीर और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। नीलम ने घटना की जानकारी मायके में भी दी लेकिन परिजन नीलम को समझाते रहे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर सोमवार सुबह हृदेश ने पूजा उर्फ नीलम को कमरे में बंद कर पीटा और इसके बाद हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए नीलम के शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। वारदात को करने के बाद आरोपी भाग खड़े हुए। मोहल्ले के लोगों ने फोन कर नीलम की हत्या की सूचना मायके पक्ष को दी। सूचना पर मायके पक्ष के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतका नीलम के भाई प्रमोद कुमार ने मृतका के पति हृदेश कुमार, ससुर सूरजराम, सास नन्हीं, देवर बृजेश और जेठ आदेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।