फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   दहेज न मिलने पर महिला की हत्या कर शव जलाया

दहेज न मिलने पर महिला की हत्या कर शव जलाया

Wed, 06 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
दहेज न मिलने पर महिला की हत्या कर शव जलाया
murder
एटा। दहेज की खातिर महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को जला दिया। इसकी रिपोर्ट मृतका के पिता ने थाना मारहरा में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कासगंज जिले के थाना सिढ़पुरा के गांव समौटी निवासी रीना (26) की शादी थाना मारहरा के गांव नोजिलपुर निवासी कालीचरन के साथ हुई थी। आरोप है शादी के बाद से ही ससुरालीजन महिला को दहेज की खातिर परेशान करने लगे थे। इसी को लेकर ससुराल वालों ने 27 मई को महिला की हत्या कर दी। घटना का साक्ष्य मिटाने के लिए शव को फूंक दिया। इसकी जानकारी जब मृतका के पिता रक्षपाल को हुई तो उन्होंने मामले की रिपोर्ट कालीचरन सहित छह लोगों के खिलाफ थाना मारहरा में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ग्राम सुल्तानपुर में जलने से महिला की मौत, हत्या का आरोप

कासगंज के सिकंदरपुरवैश्य के ग्राम सुल्तानपुर में एक महिला की जलने से मौत हो गई। परिजनों ने जमीनी विवाद में हत्या का आरोप लगाया। जबकि पुलिस इसे खाना बनाते समय दुर्घटना से महिला की जलकर मौत मान रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई पुलिस ने नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैनदा (40) पत्नी सूबेदार निवासी सुल्तानपुर सिकंदरपुरवैश्य में सुबह के समय आग से जल गई। उनकी चीख सुनकर उनके पति दौड़कर उनके पास पहुंचे। महिला को आग की लपटों से घिरा देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचा दिया। जिससे काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जैसे तैसे आग को बुझाया गया। परिजन महिला को गंजडुंडवारा अस्पताल ले गए। जहां से महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जब महिला को जिला अस्पताल लाया जा रहा था तभी महिला की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूबेदार ने आरोप लगाया कि उनके चचेरे भाई श्याम सिंह और गौतम ने उनको मृत दिखाकर छह बीघा जमीन अपने नाम करा ली। जिसका उनसे विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते दोनों आरोपियों ने उनकी पत्नी को जला दिया। उस समय वो घर के बाहर थे। थाना प्रभारी का कहना है कि महिला खाना बनाते समय जल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed