{"_id":"5b16d3174f1c1b9f6e8b6608","slug":"51528222487-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में एंटी रैबीज खत्म, मरीजों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में एंटी रैबीज खत्म, मरीजों का प्रदर्शन
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एंटी रैबीज खत्म, मरीजों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आवारा जानवर जनता को अपना शिकार बना रहे हैं। मगर जिला अस्पताल मे एंटी रैबीज वैक्सीन ही नहीं है। जिले भर से आने वाले मरीज दो दिनों से बिना वैक्सीन लगवाए लौट रहे हैं। मंगलवार को जब वैक्सीन नहीं लगी तो आक्रोशित मरीज सीएमएस कक्ष में पहुंचे और हंगामा किया।
सोमवार से एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म हो जाने से मरीज परेशान हैं। वैक्सीन कब आएगी, अस्पताल प्रशासन मरीजों को सटीक सूचना नहीं दे पा रहा है। सोमवार आए मरीज वापस चले गए और फिर मंगलवार को वैक्सीन लगवाने आए। दोनों दिन वैक्सीन न लगने के कारण मरीजों ने विरोध जताया। कुछ मरीज सीएमएस कक्ष में पहुंचे। वहां मौजूद प्रभारी सीएमएस डॉ. आलोक कुमार ने वैक्सीन खत्म होने की बात कही। उन्होंने मरीजों को समझाया कि वैक्सीन की सप्लाई होते ही तुरंत लगवाना शुरू करा दिया जाएगा। मरीज वापस लौट गए।
करीब एक साल से ज्यादा समय से जिला अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत बनी हुई है। माह में कुछ दिन रहती है तो अधिकांश समय तो नोटिस बोर्ड पर हखत्म होने की सूचना ही चस्पा रहती है। क्योंकि कंपनियां आर्डर लगने के एक माह बाद भी सप्लाई नहीं कर रही हैं। बाहर से ये वैक्सीन 350 से 400 रुपये में मिलती है।