फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पत्र में लिखे नाम वाले लोग फरार

पत्र में लिखे नाम वाले लोग फरार

Tue, 05 Jun 2018 11:18 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
पत्र में लिखे नाम वाले लोग फरार
Letter - फोटो : demo pic
एटा। अपहरण के बाद की दुष्यंत की हत्या के मामले में पुलिस ने डीएनए टेस्ट करानी की तैयारी की है। पत्र मिलने के बाद बताई गई जगह पर हुई खोदाई के बाद मिले अवशेष से उसके माता-पिता का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। वही पत्र में लिखे नाम वाले लोग घरों से फरार हो गए। पुलिस दबिश देकर उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना मारहरा क्षेत्र के गांव नगला तुला निवासी दुष्यंत पुत्र अनूप सिंह की हत्या और मिले अवशेष को पुलिस पूरी तरह से उसी के होने का दावा नहीं कर रही है। थाना प्रभारी मारहरा ने बताया कि मिले अवशेष दुष्यंत के होने को लेकर उसका डीएनए परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अवशेष और उसके माता पिता का डीएनए टेस्ट होने के बाद ही इस पर दुष्यंत के अवशेष होने की मुहर लग सकी है। हालांकि हाथ में बंधे कलावा को देखते हुए परिजनों ने दुष्यंत का ही हाथ होने की बात कही थी। वही दूसरी तरफ पत्र में एक राजनेता सहित छह लोगों के नाम लिखेे हुए है। जिन पर पुलिस तलाश करती उनके घर पर दबिश दे रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला खुलने के बाद पत्र में दर्ज नाम वाले लोग घरों से फरार हो गए है। बता दे कि 12 मई को दुष्यंत घर से मिरहची जाते वक्त लापता हो गया था। इसके बाद उसका सुराग नहीं लगा था। इसके बाद सोमवार को परिजनों को एक पत्र भेजकर जानकारी दी गई थी कि उसकी हत्या कर दी गई है। शव को कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अंबारी समीप खेत में दफना दिया गया है। जिस पर पुलिस ने जेसीबी से खुदाई कराते हुए हाथ सहित कुछ अन्य अवशेष बरामद किए थे। परिजनों को मिली चिठ्ठी में बताया गया था युवक की प्रेमप्रंसग के चलते हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed