फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   डायरिया से महिला की मौत, कोहराम

डायरिया से महिला की मौत, कोहराम

Sun, 03 Jun 2018 10:47 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
डायरिया से महिला की मौत, कोहराम
Death - फोटो : demo pic
कासगंज। सोरों के ग्राम दतलाना में पांच दिन पहले डायरिया की चपेट में आई महिला की रविवार को मौत हो गई। महिला की चार माह पहले ही शादी हुई थी। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सिकंदरपुर वैश्य के गांव सनौड़ी निवासी रेखा पुत्री उदयवीर की चार माह पहले ही राम लड़ेते निवासी दतलाना से शादी हुई थी। पांच दिन पूर्व डायरिया की शिकायत होने पर परिजनों ने रेखा को निजी चिकित्सक को दिखाया लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भी दिखाया लेकिन कोई फायदा नहंीं मिला। रविवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन


डायरिया होने के प्रमुख कारण
एकाएक मौसम बदलने, ज्यादा खाना, दूषित फल और पानी का सेवन, अति शीतल जल, बर्फ अधिक खाना, तेज मिर्च मसाले वाला भोजन खाना, पेट में कृमि होना, मानसिक तनाव, कम नींद लेना,
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरिया के लक्षण
दस्त आने से पहले हलका, मीठा पेट दर्द होना, कभी थोड़ा गाढ़ा तो कभी पानी के समान की तरह तेजी के साथ मल निकलना, शारीरिक दुर्बलता, पेट दबाने पर पीड़ा होना, जीभ सूखना, हाथ-पैर ठंडे पडना, शरीर में बेचैनी, थकान होना

डायरिया में क्या खाएं
ओआरएस का सेवन, भोजन के रूप में दही-चावल या खिचड़ी खाए, मूंग या मसूर की दाल का सूप, साबूदाना की खीर, छाछ या दही सेब का मुरब्बा, या केले और चावल, लौकी का रायता का सेवन करें


इस तरह से करें डायरिया से बचाव
बासी, तली, भारी, मिर्च-मसालेदार चीज शराब का सेवन न करें। चाय व काफी का कम सेवन करें। बिना ढकी हुई खाने-पीने की चीजें न खाएं, फ्रिज में रखे हुए पदार्थ बाहर निकाल कर तुरंत न खाएं, आलू, इमली, बैगन, गोभी, अचार आदि के सेवन से परहेज रखें। पानी उबालकर, ठंडा करके पिएं। शरीर में पानी और नमक की कमी न होने दें। भोजन करने के पहले हाथों की सफाई अवश्य करें। हाथों के नाखून काट कर रखें।



गर्मी के मौसम में खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यदि डायरिया की शिकायत हो जाए तो इसमें लापरवाही न बरतें। तुरंत चिकित्सक की सलाह लेकर अपना इलाज कराना चाहिए-डा. विकास भारती चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed