फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अब डाक के साथ डाकिया ला रहा आपकी बचत

अब डाक के साथ डाकिया ला रहा आपकी बचत

Sat, 19 May 2018 11:18 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
अब डाक के साथ डाकिया ला रहा  आपकी बचत
New uniform designed by NIFT for postman
एटा। अब डाक के साथ साथ डाकिया आपकी बचत भी लेकर आएगा। इसके लिए आपको सिर्फ टोन फ्री नम्बर एक फोन करना होगा। इसके लिए 30 डाकियाओं को स्मार्ट फोन भी मुहैया करा दिए गए है। इससे सबसे अधिक लाभ उम्र दराज लोगों को होगा। अब उनको रुपयों के लिए डाकघर के चक्कर नहीं काटने होंगे।
विज्ञापन

डाकघर की महत्वूर्ण योजना इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक लोगों के लिए कारगार साबित होगी। डाकियों को स्मार्ट फोन विभाग की तरफ से उपलब्ध करा दिए गए हैं। स्मार्ट फोन में इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक का एप्प लोड किया गया है। एप्प के माध्यम से डाकिए डाकघर खाताधारकों को सुविधाएं मुहैया कराएंगे। इतना ही नहीं जरूरतमंद लोग डाकघर के टोल फ्री नम्बर पर कॉल करेंगे और डाकिया धनराशि लेकर आपके दरबाजे पर पहुंच जाएगा। जहां पर खाताधारक को अपना अंगूठा लगाना होता। पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद डाकिया आपको धनराशि उपलब्ध करा देंगा। अब आपके समय के साथ-साथ बुजुर्ग महिला व पुरूषाें को लाइन में लगने का झंझट खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन


एटा व कासगंज में 31 स्मार्ट फोन से सेवाएं चालू
मुख्य डाकघर एटा के अंदर कार्य करने वाले 14 डाकियों को स्मार्ट फोन मुहैया कराए गए हैं, जिसमें अवागढ़ के तीन उप डाकघरों में सेवाएं संचालित हो चुकी हैं। इसी तरह कासगंज शहर में 11 डाकिए इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक का लाभ पहुंचा रहे हैं। देहात में तीन डाकिए स्मार्ट फोन से लोगों को डाकघर की सेवाएं दे रहे हैं। एटा व कासगंज में कुल 31 डाकिए सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक की सुविधा डाकघर अपने ग्राहकों को स्मार्ट फोन के माध्यम से देने लगा हैं। इसके लिए पहले चरण में 31 डाकियों को फील्ड में उतार दिया हैं जो स्मार्ट फोन से भुगतान कर रहे हैं।
एसएन दुबे, मुख्य डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed