{"_id":"5ace363e4f1c1bca3d8b492b","slug":"51523463742-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ केयर सेंटर के नाम पर हड़पे 4.84 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्थ केयर सेंटर के नाम पर हड़पे 4.84 लाख
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
भारतीय करंसी
कासगंज।
हेल्थ केयर सेंटर खुलवाने के नाम पर 4.54 लाख रुपये हड़प लिए गए। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामनरेश पुत्र बल्देव निवासी कालोनी सिढ़पुरा की तारा चंद्र निवासी मोहल्ला जयजय राम से पुरानी जान पहचान है। ताराचंद्र हेल्थ केयर सेंटर का संचालन करता है। उसने रामनरेश को हेल्थ केयर सेंटर खोलने की सलाह दी। उसने बताया कि वह उसको हेल्थ केयर से जुडे एक्यूलाइस, ब्लड सर्कुलेटर, मसाजर, हाईप्रो आदि प्रोडक्ट दिलवा देगा। जिससे वे अपना सेंटर खोल सकते हैं। रामनरेश ने सेंटर खोलने के लिए अशोक निवासी बहरोलपुर फर्रुखाबाद, चंद्रभान निवासी नगरिया एटा को भी शामिल कर लिया। उन्होंने 21 दिसंबर 2015 को अपने पास से 3 लाख रुपये तथा अशोक से 1.27 लाख रुपये तथा चंद्रभान से 57800 रुपये दिलवा दिए। इसे बाद भी ताराचंद्र ने हेल्थ केयर का सामान नहीं दिलाया। जब रुपये वापस मांगे तो गाली गलौच कर दी। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई की गई तो मामला कोर्ट में दायर किया गया। कोर्ट ने पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।