फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सड़क हादसे में महिला सहित तीन की गई जान

सड़क हादसे में महिला सहित तीन की गई जान

Sun, 25 Mar 2018 08:03 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला सहित तीन की गई  जान

विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद/सिरसागंज। थाना उत्तर के मोनार्क चौराहे के समीप दंडौती लगा रहे पति के साथ चल रही महिला को कार सवारों ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा के बाद कार चालक ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके दबोच लिया। महिला को भर्ती कराया है। इटावा निवासी महिला बाइक से भाई के साथ जा रही थी बाइक फिसलने से उसकी मौत हो गई। सिरसागंज में ट्रैक्टर पलटने से किसान की जान चल गई।

परशुराम कॉलोनी निवासी मंजू देवी (24) शनिवार को देर रात पति के साथ दंडौती परिक्रमा लगा रही थी। रात करीब 11.30 बजे वह जलेसर रोड चौराहा स्थित मोनार्क होटल के समीप पहुंची थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने महिला को चपेट में ले लिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कार चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन उसे पकड़ लिया। महिला को भर्ती कराया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष उत्तर लोकेश भाटी ने कहा कि कार सवारों को पकड़ लिया था। यदि पीड़ित महिला के परिजनों की ओर से कोई तहरीर आएगी तो अभियोग दर्ज करके ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इटावा के बनकटी निवासी सुनीता देवी (40) अपने भाई कौशल के साथ बाइक से बरनाहाल मैनपुरी जा रही थी। सिरसागंज क्षेत्र में बाइक के फिसलने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल लाए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिरसागंज के इलियासपुर निवासी सुनीता देवी भी बाइक फिसलने से घायल हो गई। शिकोहाबाद के नसीरपुर के गांव खितौली निवासी सत्यवती (50) दोपहर तीन बजे घर के बाहर नेजा देख रही थीं। तेज गति से एक वाहन सत्यवती को रौंदता हुआ भाग गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बटेश्वर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिरसागंज के ग्राम शेरपुर निवासी रामलखन (58) अपना खेत जोतकर दूसरे खेत में ट्रैक्टर ले जा रहा था। रास्ते में चढ़ाई आने से ट्रैक्टर अचानक पलट गया जिससे रामलखन उसके नीचे दब गया। ग्रामीणों ने रामलखन को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरे हादसे में पलिया मचन निवासी अजय कुमार (22) जसराना से घर लौट रहा था। रास्ते में मुस्तफाबाद रोड पर मिलावली के पास सेंट्रो कार सवारों ने उसी बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते अजय घायल हो गया।


होटल मोनार्क के पास सर्विस रोड पर दंडौती लगा रहे एक व्यक्ति पर ऑटो का पहिया चढ़ गया जिस पर परिक्रमार्थियों ने ऑटो चालक को पकड़क लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस फोर्स आने से पहले ही ऑटो चालक वहां से चला गया। इसके कारण मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed