फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   विकलांग महिला की छत से गिरकर मौत

विकलांग महिला की छत से गिरकर मौत

Mon, 05 Mar 2018 12:07 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
विकलांग महिला की छत से गिरकर मौत
death logo - फोटो : demo pic
कासगंज/ सोरों। सोरों के ग्राम होडलपुर में एक विकलांग महिला की होली खेलते समय छत से गिरकर मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं एक बालक छत से गिरकर घायल हो गया। बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव होडलपुर निवासी पिंकी (24) पुत्री छंगेलाल का बचपन में हुई दुर्घटना में पैर कट गया था। उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व जटटारी के पिवाले गांव में हुआ था, लेकिन ससुराल से विवाद होनेे पर वह अपने मायके में रहने लगी। रविवार को वह होली खेल रही थी। तभी उसकी सहेलियां भी आ गई। सहेलियों को देखकर वह उन पर रंग भरी बाल्टी डाल रही थी। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे आ गिरी।
विज्ञापन


पिंकी के गिरते ही परिवारीजनों ने आनन-फानन में चिकित्सालय ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

इधर, सोरों के ही ग्राम वदरिया में अमन (12) पुत्र रविंद्र छत पर खेल रहा था। तभी वह छत से नीचे आ गिरा और चोटिल हो गया। चीखपुकार सुुनकर परिवारीजन दौड़कर बाहर आए। परिवारीजनों ने बालक को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed