फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   होली पर हुआ करोड़ों का कारोबार

होली पर हुआ करोड़ों का कारोबार

Thu, 01 Mar 2018 09:16 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
होली पर हुआ करोड़ों का कारोबार
color
एटा। होली पर्व को लेकर बाजार में गुरुवार को भीड़ उमड़ी। पर्व को लेकर पूरे दिन बाजार में लोग खरीदारी करते रहे। इस दौरान रंग, गुलाल के साथ पूजा के सामानों की जमकर बिक्री हुई। त्योहार की रौनक बाजार में देर रात तक दिखी। खरीदारों की भीड़ देख व्यापारी गदद हो गए और बाजार दिनभर गुलजार रहे।
विज्ञापन



लोगों ने रंग के साथ गुलाल, गुब्बारे और पिचकारियां, मिठाइयां खरीदीं। इस बार बाजार में ब्रांडेड गिफ्ट पैक खूब बिके, लोग मावे की मिठाई से परहेज करते दिखाई दिए। होली पूजन और आखत डालने के लिए जौ की बालियां और गोबर के कंडे खूब बिके। बाजार में पूजा के सामान कपूर, दीपक, बाती समेत अन्य रसोई संबंधी सामान की जमकर खरीदारी की। भीड़ के चलते बाजार में जाम केे हालात बने। होमगाडर्स ने व्यवस्था को संभालने में खासी मशक्कत की। इसके चलते व्यापारियों की चेहरे पर रौनक लौट आई और बाजार देर रात गुलजार रहे। होली के बाजार में चाइनीज चिप्स, पापड़, कचरी और नमकीन के अलावा गुरुवार को पिचकारी और टोपी को लोगों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन



वहीं जैथरा में होली के पर्व पर नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने जमकर खरीदारी की। कस्बा में सबसे ज्यादा बिक्त्रस्ी खोआ, बूरा, चीनी, मेवा के अलावा रंग और गुलाल के साथ पिचकारियों की हुई। मैन बाजार में कई बार जाम लगता रहा। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से बाजार में पुलिस दिन भर दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौंफ, मिश्री की जमकर बिक्री
त्योहार पर लोगों का मुंह मीठा कराने के लिए सौंफ और मिश्री खिलाने की परंपरा है। इसके चलते गुरुवार को सौंफ और मिश्री की खूब खरीद हुई। विक्रेता चंदन ने कहा सौंफ और मिश्री के पैकेट विभिन्न साइज में खूब बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed