फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बिना अनुमति होली पर नहीं बजेगा डीजे

बिना अनुमति होली पर नहीं बजेगा डीजे

Mon, 26 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बिना अनुमति होली पर नहीं बजेगा डीजे
dj
मारहरा/अवागढ़। कोतवाली में होली पर्व को लेकर सर्व समाज की बैठक अवागढ़, नया गांव और मारहरा थाने में हुई। वहीं नया गांव में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर और सीओ अजय भदौरिया ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। वहीं मारहरा में पालिकाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने लोगों से प्रेम और भाईचारे से त्योहार बनाए जाने की अपील की।
विज्ञापन


सोमवार को अवागढ़ कोतवाली में एसडीएम विजय कुमार ने कहा कि बिना अनुमति के होली पर कोई डीजे नहीं बजाएगा। सीओ अशोक कुमार ने कहा कि सभी शांति बनाने में पुलिस का सहयोग करें। चेयरमैन महेश पाल सिंह, राजेश वार्ष्णेय, धर्मेंद्र पाल सिंह, संजीव वार्ष्णेय, राजेश, पवन ठाकुर, विपिन जैन, चमन आढ़ती, गणेश, पप्पू, गोल्डी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, मारहरा में समस्त ग्राम प्रधानों ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में होली के त्यौहार शांति एवं सौहार्द पूर्वक मनाए जाने का सहयोग देने का आश्वासन पुलिस को दिया है। मारहरा पालिकाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि होली का पर्व हिंदू एवं मुस्लिम लोगों द्वारा बडे़ ही शांति एवं सौहार्द पूर्वक मनाया जाता है उसी प्रकार अब भी मनाया जाएगा। बैठक को दरगाह खानकाहे बरकातिया के सज्जादानशीं सैयद नजीब हैदर नूरी, डा. निहालुददीन, अरविंद गोयल, कृष्ण गोपाल गुप्ता, प्रधान बाबूराम, केशर देवी, धनबीर सिंह, अमर सिंह, प्रेमसिंह, गेंदालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नया गांव में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर ने त्योहार पर बिजली पानी एवं साफ सफाई रखने की कर्मचारियों को निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारीए अजय भदौरिया ने कस्बे के सभ्रांत नागरिकों से त्योहार को भाई चारा सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। बैठक में इदरीश खान शिवराखन वर्मा, विरासत अली खान, आसिफ़ खान, नरेंद्र सिंह यादव, संजू वर्मा, सुरेश चंद्र दुबे, उमेश मिश्र, मोईन खान, नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed