{"_id":"5a538a104f1c1b0f788b7570","slug":"51515424272-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुषोतम बिहार सबस्टेशन से जुड़े मोहल्लों में आज ठप रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुषोतम बिहार सबस्टेशन से जुड़े मोहल्लों में आज ठप रहेगी बिजली
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
electricity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पुरुषोत्तम बिहार सबस्टेशन से जुड़े बारह से अधिक मोहल्लों में मंगलवार को बिजली संकट रहेगा। विद्युत विभाग आज से सबस्टेशन में क्षामतावृद्धि का कार्य शुरु कराएगा।
इंटीग्रेटड पावर डवलपमेंट स्कीम (आईपीडीएस) योजना के तहत विभाग सबस्टेशनों की क्षमतावृद्धि करा रहा है। योजना के तहत रसूलपुर, लेबर कालोनी, सुहागनगर सबस्टेशन में क्षमतावृद्धि हो चुकी है। प्रथम डिवीजन के पुरुषोत्तम बिहार सबस्टेशन की क्षमतावृद्धि होनी है। वर्तमान में सबस्टेशन में आठ और दस एमवीए के ट्रांसफार्मर लगे हैं।
इनमे आठ एमवीए के स्थान पर दस एमबीए का ट्रांसफार्मर लगेगा। ताकि क्षेत्र में ओवरलोडिंग समस्या दूर हो सके। सोमवार को जयपुर से नया ट्रांसफार्मर आने के साथ विद्युत विभाग ने क्षमतावृद्धि की तैयारी शुरू कर दी है। ट्रांसफार्मर की लागत करीब 60 लाख रुपये है।
विज्ञापन
एसडीओ खालिद अजीज ने कहा पुरुषोत्तम बिहार सबस्टेशन की क्षमतावृद्धि मंगलवार को होगी। इसके चलते पुरुषोत्तम बिहार सबस्टेशन से जुड़े मोहल्लों में सुबह नौ से शाम सात बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। उपभोक्ता सुबह पानी का इंतजाम कर लें। ताकि दिन में परेशानी न हो।
पुरुषोत्तम बिहार सबस्टेशन से जुड़े मोहल्ला कश्मीरी गेट, शीतल खां, दखल, कैलाश नगर, महादेव नगर, ठारपूठा, सत्यनगर, ओमनगर, किशन सहित अन्य मोहल्लों में सप्लाई बंद रहेगी।