फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती भी आनलाइन

बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती भी आनलाइन

Sun, 10 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती भी आनलाइन
UP Board Exam
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए शासन के निर्देश पर परिषद की तैयारियां तेजी के साथ शुरू कर दी गई हैं। ऑनलाइन बोर्ड परीक्षा केंद्र की संस्तुति के बाद कक्ष निरीक्षकों की तैयारियां भी परिषद द्वारा ऑनलाइन किए जाने का निर्णय लिया गया है। शीघ्र ही जनपद में कक्ष निरीक्षकों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन



शासन की मंशा है कि यूपी बोर्ड परीक्षा को बदनामी से बचाते हुए छात्रों के भाग्य को सुरक्षित किया जाए। इसके लिए नकल रोकना आवश्यक होगा। नकल पर नकेल के लिए विभाग हर संभव तैयारी कर रहा है। पहले चरण में विभाग ने ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण का निर्णय लिया। जिसकी संस्तुति भी परिषद द्वारा की गई।
विज्ञापन


अब परीक्षा में नकल रोकने के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैयारी परिषद द्वारा शुरू कर दी गई है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार जनवरी के प्रथम सप्ताह में कक्ष निरीक्षकों की सूची जनपद में पहुंच जाएगी। जनपद स्तर से सभी कालेजों के शिक्षकों की डिटेल परिषद कार्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। परीक्षा के दौरान केंद्र संचालक मन माफिक कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी डलवाकर परीक्षा में नकल कराते हैं। ऐसे में नकल रोकना संभव नहीं है। इसे देखते हुए विभाग ने कक्ष निरीक्षकों की तैनाती भी ऑनलाइन किए जाने का निर्णय लिया है।

परिषद द्वारा पूर्व में ही सभी कालेजों के शिक्षकों का विवरण ऑनलाइन संबंधित कालेज की वेबसाइट पर अपलोड करा लिया गया है। इसके अतिरिक्त कौन सा कालेज कितनी दूरी पर स्थित है इसके लिए भी विभाग के पास प्रत्येक कालेज के अक्षांश और देशांतर की डिटेल उपलब्ध है। अब आसानी से परिषद कार्यालय से ही कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जा सकेगी।

पूर्व में केंद्र संचालकों द्वारा अपने मनमाफिक शिक्षकों की डिटेल विभाग को भेजकर कार्ड बनवा लिए जाते थे, लेकिन अब सारी डिटेल ऑनलाइन है किसी भी शिक्षक में फेर बदल नहीं हो सकेगी। जिससे नकल माफियाओं के मंसूबों पर पानी फिरेगा।


डीआईओएस जीएस राजपूत ने कहा कि नकल रोकने के लिए परिषद और जिला परीक्षा समिति द्वारा हर संभव कदम उठाया जा रहा है। शासनादेश के तहत जो भी निर्देश प्राप्त हो रहे हैं उनका पालन किया जा रहा है। परीक्षा में किसी कीमत पर नकल नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed