{"_id":"5a2c1e114f1c1bc5758b7fe7","slug":"51512840721-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने किया कासगंज के रेलवे जंक्शन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ने किया कासगंज के रेलवे जंक्शन का निरीक्षण
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
कासगंज जंक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
डीआरएम निखिल पांडे रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन से शुक्रवार की देर रात्रि जंक्शन पर पहुंचे। रात्रि ने रेलवे के अतिथि आवास में विश्राम किया। दिन निकलने के बाद उन्होंने जंक्शन का निरीक्षण किया। अपने अधीनस्थ स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीआरएम ने जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर बिछाई गईं रेल पटरियों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मथुरा से कानपुर तक के रेल मार्ग पर चल रहे विद्युतीकरण के कार्य की जानकारी ली। डीआरएम ने कहा कि एक नंबर प्लेटफॉर्म से ट्रेनों का संचालन शीघ्र शुरू हो जाएगा। कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। डीआरएम ने बताया कि विद्युतीकरण का जो कार्य चल रहा है उसकी गति धीमी है। कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे मार्ग का जल्द ही विद्युतीकरण हो सके और मार्ग पर शीघ्र ही विद्युत से संचालित होने वाली ट्रेनों का संचालन शुरू हो सके। इसके बाद वे मथुरा के लिए रवाना हो गए। मथुरा से वापसी में भी वे कासगंज जंक्शन पर रुके। जहां से वाया सड़क मार्ग इज्जतनगर को रवाना हो गए। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक अभिशेष वर्मा, आईओडब्लू राकेश गौतम, यातायात निरीक्षक डीके शर्मा, मुख्य चल टिकट निरीक्षक अजय सिंह, महावीर सिंह, बीएल मीना, आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार पांडे आदि मौजूद रहे