फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   शिविर लगाकर जीएसटी समस्याओं का होगा समाधान

शिविर लगाकर जीएसटी समस्याओं का होगा समाधान

Tue, 05 Dec 2017 09:57 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
शिविर लगाकर जीएसटी समस्याओं का होगा समाधान
वाणिज्य कार्यालय की कार्य शाला में व्यापारीयों को जीएसटी की जानकारी देते अधिकारी
एटा। जीएसटी जटिलताओं को दूर करने एवं क्रेता विक्रेताओं को विभिन्न जानकारी देने के लिए राज्य कर विभाग जीएसटी पखवाड़े का आयोजन कर रहा है। पांच से बीस दिसंबर तक चलने वाले पखवाड़े में तहसील स्तर पर पंजीयन शिविरों एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


जीएसटी लागू होने के पांच माह बाद भी कारोबारियों की समस्याएं कम नहीं हो सकी हैं। जानकारी के अभाव के साथ विभागीय पोर्टल सुचारु नहीं होने से व्यापारियों को पंजीयन से लेकर ऑनलाइन रिटर्न और सूचनाओं को लेकर परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


बढ़ रही शिकायतों पर गंभीर राज्य कर विभाग जीएसटी पखवाड़े का आयोजन कर रहा है। सहायक आयुक्त एवं जीएसटी नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पखवाड़े में तहसील स्तर पर पंजीयन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह दिसंबर को सदर तहसील, 12 दिसंबर को अलीगंज तहसील एवं 19 दिसंबर को जलेसर तहसील पर पंजीयन शिविर लगाया जाएगा। 8 दिसंबर को एटा शहर, 15 दिसंबर को जलेसर एवं 20 दिसंबर को अलीगंज तहसील में जीएसटी कार्यशाला एवं सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।


पखवाड़ा शुभारंभ पर सहायक आयुक्त विजय बहादुर, नीरज सिंह, अखिलेश सिंह, विनोद सक्सेना, संजीव गुप्ता, सुनील उपाध्याय प्रशासनिक अधिकारी आदि मौजूद रहे।

कर चोर भी होंगे चिह्नित

एटा। जीएसटी पखवाड़े में शिविरों का आयोजन कर अधिकतम व्यापारियों को पंजीकृत किया जाएगा। वहीं पंजीयन न कराने वाले व्यापारियों को भी चिह्नित किया जाएगा।

नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक जिले में जीएसटी पंजीकृत सात हजार से अधिक व्यापारियों में पांच हजार पुराने व्यापारी हैं और दो हजार नए व्यापारी है। अभी भी सैकड़ों व्यापारी दायरे में आने के बाद भी पंजीकरण नहीं करा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed