फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पालिका और छह नगर पंचायतों में बसपा की जमानत जब्त

पालिका और छह नगर पंचायतों में बसपा की जमानत जब्त

Sat, 02 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
पालिका और छह नगर पंचायतों में बसपा की जमानत जब्त
मैनपुरी। जिले में हुए निकाय चुनावों में बहुजन समाज पार्टी अपने प्रत्याशियों के दम पर ज्यादा दाव नहीं खेल सकी। परिणाम यह रहा कि नगर पालिका व छह नगर पंचायत सीटाें पर प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। जबकि जिले की एक सीट पर पार्टी के प्रत्याशी जीत हासिल की है। एक अन्य सीट पर सम्मानजनक स्थिति रही।
विज्ञापन



निकाय चुनाव में इस बार हर जगह भगवा की ही धूम दिखी। अन्य पार्टियों के ज्यादातर प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। यही हाल बसपा पार्टी के प्रत्याशियों का भी रहा। आलम यह रहा कि किशनी और करहल को छोड़ दें तो बाकी सीटों पर पार्टी का प्रत्याशी टक्कर में भी नहीं आ सका।
विज्ञापन


मैनपुरी, करहल, बेवर, भोगांव, कुसमरा, घिरोर व ज्योंति खुड़िया में पार्टी के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। हालांकि लोक सभा और विधान सभा चुनाव से पार्टी का ग्राफ उठा है। इसी कारण किशनी से पार्टी प्रत्याशी ने विजय हासिल की। वहीं कुरावली में दूसरे नंबर पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाय चुनाव में मुस्लिम समाज ने बसपा का साथ नहीं दिया। इस कारण प्रत्याशी कहीं भी टक्कर में नहीं आ सके। चुनाव से पहले कई प्रत्याशी मुस्लिम वोटों की उम्मीद लगाए बैठे थे। लेकिन वोट नहीं मिलने के कारण पार्टी प्रत्याशी मायूस हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed