{"_id":"59f340bb4f1c1bcd538b98d1","slug":"51509114043-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से घायल अधिवक्ता की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली लगने से घायल अधिवक्ता की उपचार के दौरान मौत
Updated Fri, 27 Oct 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
गोली
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता की गुरुवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अधिवक्ता के बेटे की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छह लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, अधिवक्ता की सरेआम हुई हत्या से गांव में दहशत है। अनहोनी की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। एसएसपी ने घटना स्थल और गांव का दौरा कर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। मूलरूप से गांव राजपुर निवासी अधिवक्ता ठाकुर रामगोपाल सिंह पिछले कई वर्षों से परिवार के साथ राम नगर कालोनी में ही रह रहे थे। उनके मकान के पास ही एक जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। रामगोपाल ने पीड़ित का पक्ष रखते हुए न्यायालय में पैरोकारी की, पांच दिन पूर्व जमीन पर कोर्ट ने स्टे कर दिया। मृतक के पुत्र हेमंत कुमार ने आरोप लगाया कि गुरुवार की रात लगभग 10 बजे उनके पिता और वह भोजन करने के बाद परिक्रमा मार्ग में टहल रहे थे, तभी नंदलाल चौधरी, कन्नू उर्फ ब्रजेंद्र, रिंकू, गोविंदा और गांव राजपुर की प्रधान के पति रूपा बघेल वहां आए और फायरिंग शुरू कर दी। दोनों बचने के लिए भागे तभी पिता रामगोपाल को गोली लग गई। वह भी बाल-बाल बचा। गोलियों की आवाज सुनकर आए लोग उनके पिता रामगोपाल को नयति अस्पताल ले गए, जहां देर रात उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
हत्याकांड से अधिवक्ताओं में रोष
इस हत्याकांड से अधिवक्ताओं में रोष फैल गया। रामगोपाल के शव को गांव राजपुर स्थित उनके पैतृक घर लाया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रज गोपाल शर्मा, सेकेटरी त्रिलोकचंद्र दुबे, नंदकिशोर उपमन्यु, सुनील चतुर्वेदी सहित कई अधिवक्ता और ग्रामीण गांव राजपुर पहुंच गए। अनहोनी की आशंका को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। एसएसपी स्वप्निल ममगाई, एसपी सिटी श्रवणकुमार भी गांव राजपुर पहुंचे। एसएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर कई लोगों से बात की। पुलिस अभिरक्षा में अधिवक्ता का यमुना तट पर अंतिम संस्कार किया गया। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने कहा कि हत्याकांड की गई बिंदुओं से जांच की जा रही है। हत्या जमीन के विवाद को लेकर हुई है।
विज्ञापन