फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   समाज कल्याण में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख हड़पे

समाज कल्याण में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख हड़पे

Mon, 25 Sep 2017 07:44 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
समाज कल्याण में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख  हड़पे
पु‌लिस - फोटो : file photo
मथुरा। समाज कल्याण विभाग में नौकरी लगवाने की एवज में छाता के एक व्यक्ति ने शहर के एक युवक से दो लाख रुपये हड़प लिए। न तो नौकरी लग सकी और न ही धनराशि वापस की। पैसे मांगने पर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली छाता में पिता और दो पुत्रों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


थाना सदर बाजार के मोहल्ला मुकेरी निवासी हनीफ पुत्र हाजी अल्लानूर ने छाता के तेलीपाड़ा निवासी योगेश, मोनू उर्फ मयंक और ओमप्रकाश के खिलाफ छाता कोतवाली में मुकद्दमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उनके पुत्र दानिश के पास योगेश और ओमप्रकाश का आना जाना था। दानिश ने अपने छोटे भाई जीशान को नौकरी लगवाने की बात कही तो आरोपी पिता-पुत्रों ने समाज कल्याण विभाग में नौकरी लगवाने की हामी भर दी।
विज्ञापन


नौकरी लगवाने की एवज में 10 अक्तूबर 2016 को दो लाख लिए। करीब एक साल होने पर भी नौकरी लगना तो दूर धनराशि भी वापस नहीं की। बार-बार मांगने पर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed