फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   खेल प्रतिभाओं के साथ हो रहा खिलवाड़

खेल प्रतिभाओं के साथ हो रहा खिलवाड़

Mon, 25 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खेल प्रतिभाओं के साथ हो रहा खिलवाड़
demo pic

विज्ञापन
मैनपुरी। शासन द्वारा स्कूलों में खेल को अनिवार्य कर दिया गया है। पर, इस शासनादेश की जिले में धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।न तो विभाग द्वारा ही खेलों को लेकर सक्रिय पहल की जा रही है और न ही विद्यालय के जिम्मेदार इसमें रुचि ले रहे हैं। यही कारण है कि क्षेत्रीय युवक समारोह आयोजित ही नहीं किया गया। अब जनपदीय आयोजन की तैयारी चल रही है।

सरकार द्वारा स्कूलों में शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा एवं खेल विषय का अनिवार्य कर दिया है। साथ ही शासन द्वारा विभिन्न खेलों की अलग-अलग व सामूहिक रूप से प्रतियोगिताओं का भी आयोजन के आदेश हैं। कबड्डी, खो-खो, वालीबाल, क्रिकेट, बैडमिंटन जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा चुका है। जिसमें स्कूलों द्वारा सिर्फ खानापूर्ति ही की गई। वालीबाल, क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन आदि में गिने चुने कालेजों ने ही भाग लिया। किसी भी प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक कालेजों की टीमों ने प्रतिभाग नहीं किया। जबकि जनपद में 422 वित्तविहीन, 53 सहायता प्राप्त व 20 राजकीय कालेज संचालित हैं। ऐसे में यदि एक दर्जन कालेजों के छात्र ही प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं तो निश्चित ही खेलों के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
विज्ञापन



मैनपुरी। भले ही बालिकाएं सभी क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं, लेकिन खेल के क्षेत्र में आज भी उनका दम घोंटा जा रही है। विभाग द्वारा अगस्त और सितंबर माह में कई खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लेकिन आरसी व जीजीआईसी मैनपुरी के अतिरिक्त दो एक निजी स्कूलों ने ही प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैनपुरी। खेलों के प्रति बच्चों का उत्साह कम होने का एक कारण यह भी है कि कालेजों में खेल के नाम पर मैदान नहीं दिख रहे हैं। जिससे बच्चों को खेलने का अवसर ही नहीं मिल रहा है। साथ ही खेल शिक्षकों की भी बड़ी संख्या में कमी है।


मैनपुरी। खेल प्रतिभाओं को जगाने के लिए जनपद में प्रतिवर्ष युवक समारोह का आयोजन होता है। इस वर्ष भी 26 सितंबर से 28 सितंबर तक पं. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में जनपदीय युवक समारोह का आयोजन होने जा रहा है। लेकिन खास बात यह है कि जनपदीय युवक समारोह से पूर्व क्षेत्रीय युवक समारोह का आयोजन तहसील स्तर पर किया जाता है। लेकिन इस वर्ष तहसील स्तर पर खेलों का आयोजन हीं नहीं किया गया। और जनपदीय समारोह का आयोजन कराया जा रहा है।


जिला व्यायाम शिक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मंडल और प्रदेश स्तर से अचानक प्रतियोगिताओं के लिए तिथियां घोषित किए जाने के कारण क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं के लिए समय नहीं बचा। ऐसे में सीधे जनपदीय प्रतियोगिता कराने का निर्णय लेना पड़ा। जनपद में खेल प्रतिभाओं के निखार के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed