फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   प्रभारी मंत्री ने ली अफसरों की क्लास

प्रभारी मंत्री ने ली अफसरों की क्लास

Thu, 24 Aug 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने ली अफसरों की क्लास
atul garg - फोटो : अमर उजाला
एटा। जिले के प्रभारी मंत्री ने गुरुवार को जिले के अफसरों की क्लास लगाई। उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने जिले की विकास योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि जिले के हर व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिले। इसके लिए सभी अधिकारी गंभीर होकर काम करें। प्रभारी मंत्री ने स्टांप, आबकारी, नगर निकाय की प्रगति खराब पाए जाने पर सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एंटी भूमाफिया टास्कफोर्स के तहत जिले में प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। अलीगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम दहेलिया पूंठ की समस्या को एआईजी स्टांप को चेक करने के निर्देश दिए। तीन माह से अधिक पुरानी जांचों के प्रकरण की सूची प्रेषित की जाए। विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड द्वारा की गई शिकायत पर प्रभारी मंत्री ने कचहरी रोड स्थित सक्सेना फर्नीचनर्स दुकान पर हुए भीषण अग्निकांड की जांच रिपोर्ट तत्काल प्रेषित करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों, उपकेंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता रहे। सीएमओ स्वयं मॉनीटरिंग कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने कहा कि ड्रग इंस्पेक्टर की सभी दवाओं की दुकानों पर छापेमारी कर यह चेक करें। राज्य वित्त, 14वां वित्त के तहत जिले की किसी भी ग्राम पंचायत में खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए। विधायकों द्वारा की गई मांग पर प्रभारी मंत्री ने डीएसओ को निर्देश दिए कि जो भी राशन दुकानें अटैच चल रही हैं वहां नवीन दुकानों का आवंटन शुरू कराया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र प्रभारी मंत्री ने वितरित किए। डीएम अमित किशोर, एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने कमियों को दूर कराने का आश्वासन दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, विधायक विपिन वर्मा डेविड, वीरेंद्र सिंह लोधी, संजीव दिवाकर, सीडीओ उग्रसेन पांडेय, एडीएम वित्त और राजस्व महेश चंद्र शर्मा, एडीएम प्रशासन सतीश पाल, एडीएम न्यायिक राम अरज, एसडीएम संजीव कुमार, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, डीआईओएस एसपी यादव, बीएसए एसके तिवारी, डीएसओ उमेश मिश्रा, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, अधिशासी अभियंता जल निगम एएस भाटी, एसई विद्युत, डीसी मनरेगा, ईडीएम अविरल तिवारी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
तीन तलाक से मुस्लिम महिलाएं खुश: अतुल गर्ग
एटा। प्रभारी मंत्री ने बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मुस्लिम महिलाएं खुश हैं। उनको जीने का अधिकार मिला है। सरकार इसे लेकर सख्त कानून बनाएगी। उन्होंने कहा कि जिले को ओडीएफ घोषित किया जा रहा है। राशन वितरण के सवाल पर बोले कि 80 फीसद काम पटरी पर आ चुका है। जल्द ही इसे दुरुस्त किया जाएगा। एंटी भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि चार भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हुई है। जल्द ही अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed