फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जनक महल

जनक महल

Sun, 13 Aug 2017 07:55 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
जनक महल
धरातल पर उतरने लगा ‘जनक महल’
विज्ञापन

100 फुट ऊंचा और 250 फुट लंबा बनाया जा रहा महल
गुजरात के अक्षरधाम मंदिर की प्रतिकृति होगा जनक महल
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा।
उत्तर भारत की प्रसिद्ध रामलीला और जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। आवास विकास कालोनी में जनक महल अब धरातल पर उतरने लगा है। करीब 100 फुट ऊंचे और लगभग 250 फुट लंबे महल को बनाने के लिए कोलकाता से आए कारीगर दिन रात पसीना बहा रहे हैं।
आवास विकास कालोनी में प्रस्तावित आवासीय योजना के परिसर में बनाया जा रहा जनक महल भव्य होगा। दरअसल इस बार विशेष बात यह है कि जनक महल में सर्वाधिक खुला स्थान मिलेगा। महल के निर्माण में लगे मजदूरों के लीडर निताई का कहना है कि महल गुजरात के अक्षरधाम मंदिर की प्रतिकृति होगा। यह महल करीब 100 फुट ऊंचा होगा और उस पर सूर्य वंश की ध्वज पताका फहराई जाएगी। महल की लंबाई करीब 250 फुट होगी। इसके निर्माण में करीब 15 हजार बल्लियों का प्रयोग किया जाएगा। इसके साथ थर्माकोल, बोर्ड और प्लास्टर आफ पेरिस का प्रयोग किया जाएगा। महल को सजाने के लिए आकर्षक लाइटिंग का प्रयोग किया जाएगा। करीब 100 मजदूर दिन रात मेहनत कर रहे हैं। महल को फाइनल टच देने के लिए कोलकाता और कारीगर बुलाए जाएंगे। जिससे महल का पल-पल रंग बदलता रहेगा। महल में भगवान राम, सीता, उनके तीनों भाइयों के साथ सीता जी सखियों, महाराज जनक, रानी सुनयना, महाराज दशरथ, गुरु वशिष्ठ और विश्वामित्र के विराजने के लिए सिंहासन रखे जाएंगे।
विज्ञापन

इनबाक्स....
दर्शकों के बैठने को होगा अतिरिक्त स्थान
आवास विकास में सज रही जनकपुरी में इस बार खास बात यह होगी जनक मंच के सामने दर्शकों के बैठने के लिए अतिरिक्त स्थान मिलेगा। परिसर में काफी स्थान होने की वजह से जनक महल के सामने भीड़ का दबाव भी कम रहेगा। जनकपुरी आवास विकास के करीब 16 सेक्टरों में सजेगी इस वजह से मेले में भीड़ का दबाव कम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed