{"_id":"598f4c1f4f1c1be87e8b47e0","slug":"51502563359-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध की हत्या में पिता पुत्र सहित तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध की हत्या में पिता पुत्र सहित तीन नामजद
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
police Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। जयपुर मंदिर के सामने शुक्रवार की देर शाम चाय विक्रेता वृद्ध श्याम सिंह की हत्या के मामले में अधिवक्ता उसके भाई और पिता पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के बेटे ने तीनों को नामजद करते हुए जमीन पर कब्जे के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगे।
शुक्रवार देर रात पुलिस ने वृद्धा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार सुबह मृतक के बड़े बेटे हरेंद्र सिंह ने गौशाला नगर कालोनी निवासी शिरोमणी गोस्वामी और उसके दोनों पुत्र नवोदित गोस्वामी और पौरुष उर्फ राजा गोस्वामी पर हत्या का आरोप लगाया है। हरेंद्र के अनुसार अधिवक्ता नवोदित गोस्वामी ने पांच वर्ष पूर्व उनके परिवार की जमीन को फर्जी कागजात तैयार कर अपने नाम करा लिया। इसके बाद जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया। इस मामले में पिताजी वादी थे और अधिवक्ता और उसके परिवार से मुकदमा चल रहा था। गुरुवार और शुक्रवार को दो दिन लगातार सिविल कोर्ट मथुरा में सुनवाई हुई थी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।