{"_id":"598deb894f1c1bc1598b47c5","slug":"51502473097-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक का शव फंदे से लटकता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक का शव फंदे से लटकता मिला
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
फांसी लगाकर दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतगंज (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला बलू में शुक्रवार सुबह कटहल के पेड़ पर पूर्व सैनिक का शव लटका मिला। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिवारीजनों ने शव को उतारने के बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव नगला बलू निवासी सैनिक छोटे लाल (65) सेवानिवृत्त होने के बाद परिवार सहित गांव में रह रहे थे। वह शराब पीने के आदी थे। गुरुवार शाम को घर पर खाना खाने के बाद वह चारपाई पर लेट गए थे। रात को किसी समय वह घर से चले गए।
शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने उनका शव गांव के बाहर स्थित खेत में कटहल के पेड़ पर लटकता देखा। जानकारी मिलने के बाद परिवारीजन घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को पेड़ से उतारने के बाद घर ले जाया गया।
विज्ञापन
घरवालों ने हादसे की सूचना पुलिस को दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष का कहना था कि घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।