{"_id":"596e438e4f1c1bac178b45dc","slug":"51500398478-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए और सीपीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीए और सीपीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। द इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आफ इंडिया ने मंगलवार को सीपीटी प्रवेश परीक्षा और फाइनल परीक्षा का परिणाम जारी किया। इसमें आगरा में सीपीटी में प्रतिची गुप्ता अव्वल रहे वहीं, फाइनल परीक्षा में गौरांग अग्रवाल ने सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए। फाइनल में स्मिता माहेश्वरी और आयुष गोयल टॉप 3 में जगह बना सके।
आगरा सेंटर से सीपीटी परीक्षा में 331 में से 153 विद्यार्थी पास हो सके। प्रतिची गुप्ता ने 183 अंक प्राप्त कर सीपीटी परीक्षा में आगरा का नाम रोशन किया। देश भर में सीपीटी परीक्षा का रिजल्ट 40.52 प्रतिशत रहा है।
फाइनल की दोनों ग्रुप परीक्षाओं में 13, पहले ग्रुप में 44 और दूसरे ग्रुप में 48 विद्यार्थी पास हो सके। गौरांग अग्रवाल 485 अंक पाकर प्रथम, स्मिता माहेश्वरी 474 अंक के साथ दूसरे और आयुष गोयल 452 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
फाइनल में देश भर में पहले ग्रुप में केवल 13.82 और दूसरे ग्रुप में 16.2 फीसदी विद्यार्थी ही पास हुए। आगरा का नाम रोशन करने वाले छात्रों को शाखा अध्यक्ष सीए रोहित दुआ, मोहन लाल कुकरेजा, सुदीप जैन, अंकित अग्रवाल आदि ने बधाई दी है।