फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   इमरजेंसी में फौजी ने पीटे जूडा, हंगामा

इमरजेंसी में फौजी ने पीटे जूडा, हंगामा

Fri, 14 Jul 2017 12:28 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
इमरजेंसी में फौजी ने पीटे जूडा, हंगामा
आगरा। एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में मरीज के इलाज को लेकर एक फौजी का जूनियर डाक्टरों से विवाद हो गया। फौजी ने दो जूनियर डाक्टरों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद धमकी देकर चला गया। घटना की जानकारी पर जूडा जुट गए। हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी पर पुलिस फोर्स के साथ एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह पहुंच गए। सेना पुलिस के अधिकारियों से फोन पर बात की। एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन

इमरजेंसी में रात तकरीबन 9:30 बजे 25 साल के एक युवक को लेकर एक व्यक्ति आया। उसने खुद को फौजी बताया। हालांकि वह यूनिफार्म में नहीं था। इमरजेंसी के 115 नंबर में डाक्टर अमित और डाक्टर कृतज्ञ ड्यूटी पर थे। घायल युवक के हाथ पर चोट का निशान था। उन्होंने फौजी से चोट लगने का कारण पूछा। इस पर फौजी भड़क गया। डाक्टर का आरोप है कि फौजी ने गालीगलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर गार्ड आया तो उसे भगा दिया। बाद में डाक्टरों ने रोका तो उनके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद धमकी देकर गया कि अभी लौटकर आता है। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में जूनियर डाक्टर जुट गए। वह हंगामा करने लगे। उन्होंने मरीजों का इलाज भी बंद कर दिया। फौजियों के आने की आशंका पर पुलिस को जानकारी दी गई। कुछ ही देर में थाना एमएम गेट, लोहामंडी, हरीपर्वत, नाई की मंडी की फोर्स पहुंच गई। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि फौजी से विवाद हुआ था। इस बारे में सैन्य अधिकारियों से वार्ता भी की गई है। फौजी कौन था? इसके बारे में पड़ताल की जा रही है। एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर भी डाक्टर एक घंटे बाद काम पर लौटे।
विज्ञापन

मीडिया कर्मियों से अभद्रता
डाक्टरों के साथ मारपीट की जानकारी पर मीडिया कर्मी भी पहुंच गए। कुछ डाक्टरों ने मीडिया कर्मियों के साथ भी अभद्रता कर दी।
पहले भी हो चुकी है मारपीट
जूनियर डाक्टरों के साथ डेढ़ साल पहले भी एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में मारपीट की गई थी। तभी एक फौजी इलाज के लिए आया था। डाक्टरों ने काफी हंगामा किया था। सीसीटीवी फुटेज में फौजी नजर आए थे। हालांकि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed