फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आर्य वीरांगनाओं ने जनचेतना यात्रा निकाली

आर्य वीरांगनाओं ने जनचेतना यात्रा निकाली

Sun, 18 Jun 2017 12:56 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
आर्य वीरांगनाओं ने जनचेतना यात्रा निकाली
आगरा। आर्य समाज आगरा की ओर से महुआ खेड़ा स्थित कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे साप्ताहिक शिविर के तहत शनिवार शाम को कंपनी गार्डन (सदर बाजार) से आर्य वीरांगनाओं ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जन चेतना यात्रा निकाली। चेतना यात्रा सदर बाजार से होकर एकलव्य स्टेडियम पहुंची।
विज्ञापन

चेतना यात्रा का शुभारंभ डा. सुधा बंसल ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा नौलक्खा, सदर बाजार, सौदागर लाइन होकर स्टेडियम में पहुंचकर समाप्त हुई। यहां विधायक डा. जीएस धर्मेश ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में सफलता के परचम फहरा रही हैं। उनके प्रति उपेक्षा का भाव रखने वाले देश तरक्की नहीं कर सकते हैं। इसके पूर्व शिविर स्थल पर आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री ने कहा कि श्रद्धा किसी तर्क और विज्ञान पर खरी उतरे तभी महत्वपूर्ण है। प्रवेश आर्य ने कहा कि योग को जीवन का हिस्सा बनाएं। रमाकांत सारस्वत ने संचालन किया। इस मौके पर डा. वीरेंद्र खंडेलवाल, त्रिवेणी आनंद, विक्रम शुक्ला, तुलसीराम, सुशील विद्यार्थी, चंद्रकांत, उमेश पाठक, रामदेव, मानकचंद, सुमन आर्य, राजकुमारी आर्य, विद्या गुप्ता, अरविंद मेहता, गिरधर किशोर, हितेंद्र आर्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed