फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   खुलासा न होने पर परिवार बैठा अनशन पर

खुलासा न होने पर परिवार बैठा अनशन पर

Mon, 12 Jun 2017 11:37 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खुलासा न होने पर परिवार बैठा अनशन पर
खुलासा न होने पर परिवारीजनों ने प्रतिष्ठान पर ही क्रमिक अनशन शुरू कर दिया - फोटो : अमर उजाला
भोगांव (मैनपुरी)।
विज्ञापन

युवा सराफा व्यापारी राजेश वर्मा हत्याकांड का आईजी जोन के आश्वासन के बाद भी खुलासा न होने पर सोमवार से परिवारीजनों ने प्रतिष्ठान पर ही क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। उनके समर्थन में व्यापार मंडल एवं सराफा व्यापारी भी उतर आए हैं। घटना के चौथे दिन भी भोगांव का बाजार बंद रहा।
नगर के सिंधी गली निवासी राजेश वर्मा की लुटेरों ने बीते गुरुवार रात लगभग 8:30 बजे हत्या कर दी थी। इस दौरान लाखो रुपये की नकदी एवं सोने चांदी के आभूषण लूट ले गए थे। आईजी जोन मुथा अशोक जैन ने 48 घंटे में हत्याकांड का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। निर्धारित समय गुजरने के बाद भी पर्दाफाश न होने पर मृतक राजेश वर्मा के पिता पूर्व सभासद गिरजाशंकर वर्मा, भाई व पुत्र एवं पुत्रियों सहित परिवारीजनाें ने सोमवार को क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


क्रमिक अनशन को लेकर व्यापार मंडल मिश्रा गुट के नगर अध्यक्ष नितिन वर्मा एवं कंछल गुट के नगर अध्यक्ष गिरंद सिंह यादव और अन्य पदाधिकारियों ने बाजार को बंद करवाकर क्रमिक अनशन को समर्थन देने की घोषणा की। क्रमिक अनशन स्थल पर जयसिंह कश्यप, रावल सिंह यादव, गिरीश चंद्र वर्मा, सुधीर वर्मा, राजीव वर्मा, राजीव कुलश्रेष्ठ, राज लोधी, मनोज दीक्षित, शिवंशकर वर्मा, दिलीप गुप्ता, कुलदीप गुप्ता आदि ने पुलिस के विरोध में नारेबाजी करते हुए घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की
विज्ञापन
विज्ञापन



सांसद मिलने पहुंचे पीड़ित परिवार से, संसद में उठाएंगे मामला
युवा सराफा व्यापारी राजेश वर्मा हत्याकांड का खुलासा न होने पर क्रमिक अनशन पर बैठे परिजनों से मिलने सांसद तेजप्रताप सिंह यादव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही पूरे मामले को संसद में भी उठाने का आश्वासन दिया।
सोमवार को लगभग दो बजे सांसद तेजप्रताप सिंह एवं विधान परिषद सदस्य असीम यादव, जिला पंचायत सदस्य आशुतोष यादव, सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, विधायक किशनी बृजेश कठेरिया, किशन दुबे दोपहर दो बजे अनशन स्थल पर पहुंचे। सपा नेताओं ने घटना की निंदा की।


उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में सपा की सरकार होती तो निश्चित ही समय के भीतर घटना का खुलासा हो जाता और अपराधी सलाखों के भीतर होते। उन्होंने सोमवार को मैनपुरी में आए ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा के भोगांव न पहुंचने पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को सिर्फ स्वागत से मतलब है न कि पीड़ित परिवार से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed